
भागलपुर, 28 नवंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर निशाना साधते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अधिकार छीनना चाहते हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government जो मॉडल लेकर आई है, वह दक्षिण India के साथ-साथ उत्तर India के लिए भी बेहतर साबित होगा.
Union Minister गिरिराज सिंह ने Saturday को मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्षी दल परिसीमन को लेकर बेवजह हाय-तौबा मचा रहे हैं. ऐसा वही लोग करते हैं, जो महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय का उदाहरण देते हुए कहा कि जिले की आबादी करीब 40 लाख है, जिसमें 22 से 23 लाख मतदाता हैं. इतनी बड़ी आबादी के बीच हर गांव तक पहुंचना और लोगों से मिलना संभव नहीं हो पाता है. जनप्रतिनिधियों के लिए क्षेत्र की बढ़ती आबादी के बीच सभी लोगों तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती है.
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की आबादी करीब साढ़े छह से सात करोड़ है जबकि वहां 700 सांसद हैं. ऐसे में India में भी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की जरूरत है. केंद्र Government का मौजूदा प्रस्ताव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके तहत वर्तमान Lok Sabha सीटों की संख्या को डेढ़ गुना किया जाना है. इससे जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ेगी और जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने के अवसर भी बढ़ेंगे. Union Minister ने भरोसा जताया कि यह मॉडल संसद में पारित होगा.
उन्होंने कहा कि जो भी इसका विरोध करेगा, उसे महिला विरोधी माना जाएगा. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग India विरोधियों के टूलकिट का हिस्सा बन रहे हैं, चाहे राहुल गांधी हों या कोई अन्य नेता. उनके मुताबिक, Government का प्रस्ताव देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर लाया गया है और इससे महिलाओं को उनका अधिकार देने का रास्ता भी मजबूत होगा.
वहीं, Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने Chief Minister कार्यकाल की गलतियों को देखना चाहिए. जनता उनसे उनके चुनावी वादों का हिसाब मांगेगी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों को टैबलेट देने और किसानों का कर्ज माफ करने जैसे वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. उन्हें पहले विद्यार्थियों, किसानों और प्रदेश की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने के लिए माफी मांगनी चाहिए. गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘अपन ब्याह नहीं, सूरदास का बरतहारी करेंगे.’
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content