
New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन को लेकर Political दलों और नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. BJP MP अशोक चव्हाण ने परिसीमन बिल को लेकर कहा है कि पिछली बार विपक्ष ने जो चिंताएं जाहिर की थीं, उस पर काम हुआ है तो उनके विरोध का कोई तुक नहीं है.
परिसीमन को लेकर इंडिया ब्लॉक में चल रही खींचतान पर से बातचीत करते हुए BJP MP ने कहा है कि कोई खींचतान वाली बात तो है नहीं. यह तो सिर्फ विरोध के लिए विरोध है. यह रुख इंडिया ब्लॉक का है. कोई ठोस वजह भी नहीं है. उनकी सारी बातें, जिन पर पिछली बार संसद में चर्चा हुई थी, तकरीबन उन सभी बिंदुओं को शामिल किया जा चुका है.
उन्होंने कहा कि पिछली बार गृह मंत्री अमित शाह ने सदन के पटल पर आश्वासन दिया था, उस समय भी उन्होंने कहा था कि अगर आप चाहेंगे तो हम इसे संशोधित करके लाएंगे.” उन्होंने अपनी भूमिका पूरी तरह स्पष्ट कर दी थी. इसके बावजूद विपक्ष ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बनाकर रोक दिया था, क्योंकि उस समय संख्या बल पक्ष में नहीं था.
उन्होंने कहा कि आज आपने देखा कि पूरी इंडिया ब्लॉक की टीम तमिलनाडु गई थी और वहां चर्चा होने के बाद डीएमके अपने रुख पर कायम है. उन्होंने माना है कि India Government और Prime Minister Narendra Modi ने जो रुख अपनाया है, वह स्पष्ट है. 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर हर राज्य को प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है. राज्यों को जो डर था कि उनकी सीटें कम हो जाएंगी और उन्हें नुकसान होगा, उसे भी स्पष्ट रूप से दूर किया गया है.
अशोक चव्हाण ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि किसी राज्य को नुकसान होगा. एससी और एसटी वर्ग का भी कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. Prime Minister की भूमिका पहले से स्पष्ट रही है कि संविधान में जो आरक्षण दिया गया है, उसे पूरी तरह बरकरार रखा जाएगा. एससी और एसटी वर्ग को पूरा संरक्षण मिलेगा. ऐसा कोई इरादा या मंशा बिल्कुल नहीं है कि उनके अधिकारों में कटौती की जाए. यह सिर्फ एक नैरेटिव बनाने और अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक भी कहां रह गया है. गठबंधन अब सिर्फ नाम का रह गया है. पहले कहा जाता था कि इंडिया ब्लॉक में सभी भाजपा विरोधी ताकतें एक साथ आएंगी. यह सवाल भाजपा या किसी एक दल का नहीं है. यह एक व्यावहारिक मुद्दा है. आज संसद में जितनी सीटें हैं, आप किसी भी सांसद से पूछ लीजिए. कहीं उसकी Lok Sabha में छह विधानसभा क्षेत्र हैं, कहीं सात हैं और कहीं आठ हैं. एक सांसद के लिए पूरे क्षेत्र का संतुलन बनाए रखना और हर गांव तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है.
सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि Lok Sabha सदस्य का क्षेत्र इतना बड़ा और विस्तृत है कि साल में एक बार भी हर गांव तक पहुंच पाना कठिन हो जाता है. इसलिए व्यावहारिक दृष्टि से परिसीमन जरूरी है. संसद की कार्यक्षमता और जनता की पहुंच, दोनों को ध्यान में रखना होगा. लोगों के लिए अपने सांसद तक पहुंच आसान होना जरूरी है. विकास कार्यों की निगरानी और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के लिए यह आवश्यक है. इसलिए सीटों की संख्या बढ़ाना एक उचित और तार्किक कदम है.
BJP MP ने कहा कि सीटें बढ़ने से किसी का नुकसान नहीं होगा. सांसदों की अपने क्षेत्र में पहुंच बढ़ेगी और लोगों को भी अपने जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने में आसानी होगी. इससे बेहतर तरीका और कुछ नहीं हो सकता. हर राज्य को निश्चित रूप से फायदा होगा. Political फायदा या नुकसान तो बाद की बात है. चुनाव में वही पार्टी जीतेगी जो जनता के बीच लोकप्रिय होगी. यह एक लोकतांत्रिक देश है और यहां जनता मतदान के जरिए तय करती है कि उसे किसे चुनना है. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बड़ी समस्या है. राहुल गांधी जो प्रयास कर रहे हैं, वह सिर्फ Political रूप से भाजपा का विरोध करने का एजेंडा है. उनके प्रयास उसी दिशा में चल रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि अब राज्य भी समझदार हैं. क्षेत्रीय दल अपनी मजबूती और अपने भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं. जो भी पार्टी इस प्रस्ताव का समर्थन कर रही है, वह अपने हितों को भी देख रही है. यह केवल राष्ट्रीय हित का विषय नहीं है, बल्कि महिलाओं के आरक्षण और सशक्तिकरण से भी जुड़ा हुआ है. लगभग सभी राज्यों ने इस दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया है. इसका लाभ निश्चित रूप से महिलाओं को मिलेगा.
अशोक चव्हाण ने कहा कि देश की विधानसभा, Lok Sabha और अन्य सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की बात Prime Minister पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. देशहित में सोचने वाली राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर कोई आपत्ति नहीं है. फिर सवाल यह उठता है कि विरोध किस बात का है? मैं समझता हूं कि यह पूरी तरह कुछ दलों द्वारा लिया गया एक Political रुख है. मेरे विचार से देश की अधिकांश पार्टियां इंडिया ब्लॉक के इस दृष्टिकोण से सहमत नहीं हैं.
–
एएमटी/
Skip to content