
New Delhi, 28 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. इंडी गठबंधन की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाए हैं. भाजपा नेताओं का कहना है कि परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जबकि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government महिलाओं को अधिकार और Political भागीदारी दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है.
BJP MP राहुल सिन्हा ने परिसीमन विधेयक पर इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्षी एकता पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता ही बैठक में मौजूद नहीं थे, तो इसे एक उचित और प्रभावी बैठक नहीं कहा जा सकता. बैठक में डीएमके की अनुपस्थिति और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी प्रमुख घटक दलों की भागीदारी दिखाई नहीं दी.
राहुल सिन्हा ने कहा कि जब गठबंधन के सभी दल एक मंच पर मौजूद नहीं हैं, तो ऐसी बैठक करने का क्या औचित्य है? इस बैठक में इंडी गठबंधन के भीतर मौजूद मतभेदों और आपसी फूट को उजागर कर दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में एकजुटता की कमी से यह संकेत मिलता है कि परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने की स्थिति में नहीं है.
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन एक बार फिर आंतरिक मतभेदों का सामना कर रहा है और उसके सभी घटक दल एकमत नहीं हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर Prime Minister Narendra Modi की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है. वह महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान को लेकर लगातार प्रयास करते रहते हैं. Prime Minister जो कहते हैं, उसे पूरा करने के लिए प्रयास भी करते हैं.
परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि इस विधेयक से महिलाओं को काफी लाभ मिलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि उन्होंने भी विधेयक के बारे में पढ़ा है और उन्हें इसमें महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली कोई बात नजर नहीं आती. ऐसे में विपक्षी दल इसका विरोध क्यों कर रहे हैं, यह समझ से परे है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. विपक्ष के ऐसे प्रयासों से कोई फायदा नहीं होने वाला है. अपर्णा यादव ने महिला सशक्तिकरण के प्रति केंद्र Government की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए Prime Minister लगातार काम कर रहे हैं.
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश Government के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर Prime Minister Narendra Modi की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके हितों के बारे में सोचते हैं. परिसीमन विधेयक के लिए उन्होंने Prime Minister का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
धर्मवीर प्रजापति ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश में Government बनाएगी. इस दौरान उन्होंने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैलियों पर भी तंज कसा. उन्होंने भाजपा Government की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्यों को Government की प्रमुख उपलब्धियां बताया.
–
Skip to content