परिसीमन पर खड़गे के विरोध पर शिवसेना का हमला, शायना एनसी बोलीं-राजनीति न करें, देशहित सोचें

Mumbai , 28 अगस्त . नए परिसीमन व्यवस्था के लिए संविधान संशोधन विधेयक पारित करने को लेकर Government द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा विरोध जताने और Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग पर शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी ने से बात करते हुए कहा, “परिसीमन (डिलिमिटेशन) पर चर्चा जरूर होनी चाहिए क्योंकि हम चाहते हैं कि ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल पास हो. अगर विपक्ष को कोई आपत्ति है, तो उन्हें आगे आकर चर्चा करनी चाहिए. Government की ओर से, माननीय Prime Minister ने सभी के साथ बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं. लेकिन आज के नजरिए से मैं बस इतना ही कहूंगी: इसमें अपनी राजनीति न लाएं और देशहित के बारे में सोचें.”

Maharashtra Government द्वारा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल का समय दिए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शायना एनसी ने कहा, “अगर कोई समय मांगता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. सभी को कुछ अतिरिक्त समय (ग्रेस पीरियड) दिया जाएगा. हालांकि, मराठी सीखना जरूरी है. अगर आप सर्विस प्रोवाइडर हैं, तो काम-काज लायक मराठी आना जरूरी है.”

नेपाल में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) पर भी शिवसेना प्रवक्ता ने चिंता जताई और कहा कि शिवसेना बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय है.

शायना एनसी ने बताया, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने Maharashtra के उन नागरिकों और पर्यटकों से वीडियो कॉल पर बात की जो नेपाल में यात्रा कर रहे थे. Maharashtra के 114 से ज्यादा पर्यटक वहां फंसे हुए हैं और हम सीधे उनसे बातचीत कर रहे हैं, साथ ही विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास भी उनसे संपर्क में हैं. हमारा एकमात्र मकसद हर नागरिक को सुरक्षित बचाना है.”

उन्होंने आगे कहा, “केंद्र Government की ओर से जारी हेल्पलाइन बहुत काम की साबित हुई है क्योंकि इससे यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलती है. जाहिर है, जान-माल का यह नुकसान बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला है. इसलिए हम उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं.”

पीआईएम/पीएम