
New Delhi, 13 नवंबर . संसद के विशेष सत्र और परिसीमन विधेयक, ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद गठबंधन, Pakistan से आतंकवाद रोकने की फारूक अब्दुल्ला की अपील सहित कई मुद्दों पर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की बैठक पर प्रतिक्रिया दी.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर कांग्रेस के बयान पर कहा, “जिस तरीके से देश में आबादी बढ़ती है और उससे जो लोग नए मतदाता बनते हैं, उनके लिए परिसीमन आवश्यक है. एक निश्चित अवधि के बाद परिसीमन लगातार होता आया है. इसलिए परिसीमन होने से देश के अधिकांश लोगों को लोकतंत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा. जो भी कांग्रेस या विपक्ष के लोग बोलते हैं, वे केवल उनका देशविरोधी एजेंडा है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.”
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने Pakistan को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कहा, “अब फारूक अब्दुल्ला समय-समय पर बयान देते रहते हैं, लेकिन एक बात तय है कि India की संप्रभुता, एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा. यह Prime Minister Narendra Modi एक बार नहीं, अनेक बार कह चुके हैं. पहले Pakistan अपने आप को सुधारे. Pakistan इस बात का आश्वासन दे और फिर उसके बाद हमारा नेतृत्व तय करेगा कि Pakistan के साथ कैसा व्यवहार करना है.”
एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन के ऐलान पर सांसद ने कहा, “गठबंधन कोई भी बन जाए, लेकिन उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं पड़ेगा. उत्तर प्रदेश में Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आज उत्तर प्रदेश की जनता Prime Minister Narendra Modi के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करती है. आने वाले चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है.”
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कई ऐसे सवाल छोड़े हैं, जिनके जवाब केवल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता ही दे सकते हैं. सोनिया गांधी अपनी किताब के जरिए कांग्रेस को मजबूत करना चाहती थीं, लेकिन इस इरादे में सफल नहीं हो पाईं.”
वहीं, BJP MP एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली सहित देशभर में धरने-प्रदर्शनों के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं, जिससे व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडर्स, एमएसएमई सेक्टर और छोटे कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.
उन्होंने बताया कि इसी गंभीर विषय पर चर्चा के लिए New Delhi में सीएआईटी के तत्वावधान में 25 से अधिक राज्यों के व्यापारी नेता एकत्रित हो रहे हैं. बैठक में धरने-प्रदर्शनों के कारण व्यापार और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों पर मंथन किया जाएगा.
खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन संविधान प्रत्येक नागरिक को व्यापार करने और अपनी आजीविका कमाने का अधिकार भी देता है. इसलिए विरोध प्रदर्शन के अधिकार और व्यापारिक गतिविधियों के अधिकार के बीच संतुलन स्थापित करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के साथ व्यापारी नेता अपनी आगामी रणनीति भी तय करेंगे.
–
ओपी/एएस
Skip to content