परिसीमन को समर्थन करने के लिए काकोली घोष ने अभिषेक बनर्जी को भेजा व्हिप नोटिस, ममता बनर्जी की पार्टी ने किया पलटवार

New Delhi, 29 नवंबर . संसद के विशेष सत्र से पहले सभी Political दल अपने सांसदों की सदन में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी कर रहे हैं. टीएमसी के दोनों गुटों की ओर से भी व्हिप जारी किया गया है. एक तरफ जहां अभिषेक बनर्जी ने व्हिप जारी किया है और पार्टी से अलग हुए सांसदों को मतदान में हिस्सा न लेने देने की मांग की है. वहीं एनसीपीआई में शामिल हुईं काकोली घोष ने भी व्हिप जारी किया है. इस पर काकोली घोष और ममता बनर्जी की पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

काकोली घोष से सवाल पूछा गया कि क्या एनसीपीआई सदन में Government का समर्थन करेगी? इस पर उन्होंने कहा, “हमें अभी तक एनसीपीआई के सांसद के तौर पर मान्यता नहीं मिली है, इसलिए हम इसके सदस्य के रूप में शामिल नहीं होंगे. मैं पहले एआईटीसी में थी और चीफ व्हिप थी. उसी अधिकार के तहत मैंने सभी सांसदों को नोटिस दिया है और सदन में उपस्थित रहने को कहा है.”

अभिषेक बनर्जी द्वारा व्हिप जारी किए जाने पर उन्होंने कहा, “कानून भी कोई चीज होता है. कानून के अनुसार केवल चीफ व्हिप ही व्हिप जारी कर सकता है. कोई नेता व्हिप जारी नहीं कर सकता. मैंने कानून के अनुसार व्हिप जारी किया है.”

वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से कहा गया है, “तो अब खुद को एनसीपीआई का सांसद बताने वाला व्यक्ति एआईटीसी के Lok Sabha नेता को ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी कर रहा है? ओम बिरला और भाजपा ने संसद को इसी स्तर पर ला दिया है.”

पार्टी ने आगे कहा, “14 जून को Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. काकोली घोष ने खुद कहा था, ‘हम, एआईटीसी से चुने गए 20 सांसदों ने अध्यक्ष से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा. ये 20 सांसद हमारी कुल संख्या के दो-तिहाई से अधिक हैं. हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं. आगे चलकर हम देश के लिए काम करेंगे और Prime Minister के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे.’”

बता दें कि काकोली घोष की तरफ से जारी किए गए नोटिस में अभिषेक बनर्जी को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आप Monday , 30 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से और Tuesday , 1 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे से Lok Sabha में उपस्थित रहें. परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पर मतदान पूरा होने तक आपको सदन में ही रहना होगा.

नोटिस में आगे है कि जब सदन में परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पर विचार करने और उसे पारित करने के प्रस्तावों पर मतदान हो, तो आपको उनके पक्ष में वोट देना होगा. आपको इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा.

–

एएमटी/