परिसीमन को लेकर इंडिया ब्लॉक में असहमति, एनसीपी (एसपी) ने कांग्रेस को घेरा

Mumbai , 28 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है. कई दल इस विधेयक का विरोध करने की हुंकार भर रहे हैं तो एनडीए इसे मजबूती से पेश करने की तैयारी में है. एक तरफ इंडिया ब्लॉक के नेता इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं एनसीपी (एसपी) नेता ने कांग्रेस पर सवाल दाग दिया है. इसके साथ ही वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय नेता प्रकाश अंबेडकर ने इस बिल को लाने की मंशा पर ही सवाल उठा दिया है.

एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस के रुख को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पार्टी इस विधेयक का अध्ययन करने और ‘इंडिया’ ब्लॉक के सहयोगियों के साथ चर्चा करने के बाद ही अपना रुख तय करेगी. परिसीमन बिल को लेकर Monday को विशेष अधिवेशन बुलाया गया है, उसमें सभी को बुलाया गया है.

इस अधिवेशन को लेकर जिस तरह की बातचीत चल रही है, उसको लेकर हमारी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. इसमें हमने तय किया था कि सुप्रिया सुले और अन्य नेता इस पर फैसला लेंगे. बिल को पढ़ने और समझने के बाद ही हमारी पार्टी उस पर फैसला लेगी.

उन्होंने कहा कि पहले जो बिल आया था, उसका विरोध इसलिए हुआ था क्योंकि भाजपा मनमानी करना चाह रही थी. इससे कुछ राज्यों में फायदा और कुछ को नुकसान होने वाला था. इसका हमारा विरोध था, हालांकि अब कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया है कि राज्य में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करेंगे.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब परिसीमन का विरोध क्यों करना है, उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए. कांग्रेस को पहले हमें बताना चाहिए था कि अब इस बिल का विरोध क्यों करना है. क्या कभी उन्होंने इस पर चर्चा की है?

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक के साथ हमारी बातचीत चल रही थी और अभी चल रही है, लेकिन कुछ बातों से दुख जरूर हुआ है. हम अभी आघाड़ी के साथ हैं और उनके साथ परिसीमन पर चर्चा करेंगे.

से बातचीत के दौरान वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय नेता प्रकाश अंबेडकर ने सांसदों से परिसीमन विधेयक को खारिज करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि जनसंख्या के आधार पर सीटों का असमान आवंटन राज्यों में असंतोष पैदा कर सकता है और राष्ट्रीय एकता और अखंडता को खतरे में डाल सकता है.

उन्होंने कहा कि परिसीमन विधेयक के पीछे की राजनीति को समझने की जरूरत है. यह बिल यह कहकर लाया जा रहा है कि जनसंख्या बढ़ गई है, इसलिए सीटों की संख्या भी बढ़नी चाहिए. यह सही है, लेकिन फैमिली प्लानिंग और लाल बहादुर शास्त्री की घोषणा ‘हम दो, हमारे दो’ का असर क्या हुआ है? दक्षिणी राज्यों में जनसंख्या कम हो चुकी है और उत्तर राज्यों में स्थिति इससे अलग है. ऐसे में जब 50 प्रतिशत अतिरिक्त सीटों का बंटवारा होगा तो जिनकी जनसंख्या अधिक है, उन्हें अधिक सीटें मिलेंगी और जिनकी जनसंख्या कम है, उन्हें कम सीटें मिलेंगी. इससे टकराव की स्थिति पैदा होगी.

उन्होंने कहा कि चीन सेवन सिस्टर्स पर काबू पाना चाहता है तो वहीं Pakistan बांग्लादेश का बदला लेना चाहता है. आईएसआई की तरफ से बताया गया था कि अशोक कामटे और हेमंत करकरे के शरीर से जो गोलियां बरामद हुई थीं, उनकी जानकारी लोगों को नहीं दी गई है. हम इसको सार्वजनिक कर देंगे. इसके साथ ही जिन लोगों ने Mumbai ब्लास्ट में भूमिका निभाई है, उनके नाम भी बता देंगे, अगर यह बिल दोबारा पेश नहीं किया गया तो. इसलिए यह बिल लाया गया है. ऐसे में मेरी सांसदों से अपील है कि देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए इस बिल को पास होने से रोकिए.

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने डिलिमिटेशन बिल का विरोध किया, इसे राष्ट्रविरोधी बताया और कहा कि उनकी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी.

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, “मैं केवल अपनी पार्टी के लिए बोल सकता हूं और मेरी पार्टी राष्ट्रीय हित में खड़ी रहेगी, जो मूल रूप से परिसीमन विधेयक के खिलाफ है. परिसीमन विधेयक आपकी आवाज छीन लेगा. सांसदों की संख्या बढ़ाकर और बोलने का समय कम करके उनकी शक्ति को कम कर देगा. परिसीमन विधेयक करदाताओं पर बोझ बढ़ाएगा, बल्कि एमपीलैड फंड में वृद्धि करेगा.”

बिहार के उपChief Minister विनोद चौधरी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि परिसीमन बिल पर अगर विपक्ष किसी तरह की आपत्ति व्‍यक्‍त करते हैं, तो यह उनकी हताशा का परिचायक हो सकता है. यह वही बिल है, जिसको 2023 में सर्वसम्‍मति से पारित किया गया था . शायद उत्‍तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव होने वाला है या 2029 में भी उनको सफल होने का कोई लक्षण नजर नहीं आता है, इसलिए विपक्ष बिना मुद्दा का मुद्दा बना रहे हैं.

–

एएमटी/