परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का विरोध कर इतिहास में कलंकित होगी कांग्रेस : आनंद दुबे

Mumbai , 28 नवंबर . शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने शरद पवार की पार्टी द्वारा परिसीमन विधेयक का समर्थन करने और कांग्रेस द्वारा इसका विरोध करने पर टिप्पणी की. उन्‍होंने कहा कि कोई कितनी भी ताकत लगा दे हम परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को गिरने नहीं देंगे. आनंद दुबे ने कहा कि कांग्रेस अगर बिल का समर्थन करती है तो पार्टी में मतभेद सामने आएगा और विरोध पर इतिहास में कलंकित होगी.

शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने से बातचीत में कहा, “शरद पवार Maharashtra के साथ-साथ देश के भी एक वरिष्ठ नेता हैं. जब भी देश से जुड़े मुद्दे सामने आए हैं, उन्होंने हमेशा देश के साथ खड़े होने का फैसला किया है. आपको याद होगा कि GST बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने समर्थन दिया था और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय जब दुनिया के सामने यह संदेश देने की जरूरत थी कि Government और विपक्ष एक साथ खड़े हैं, तब भी उन्होंने ऐसा ही किया था. अब, परिसीमन (डिलिमिटेशन) और महिला आरक्षण बिल पास होने वाले हैं, ऐसे में पवार का मानना ​​है कि इतिहास याद रखेगा कि कौन देश के साथ खड़ा था और किसने इसका विरोध किया.”

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को बिल्‍कुल समझ नहीं आ रहा है कि करें तो क्‍या करें. एक तरफ कांग्रेस के लिए कुआं है, दूसरी तरफ खाई. बिल का समर्थन करें तो कांग्रेस के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ जाएं और विरोध करें तो इतिहास में कलंकित हो जाएं . कांग्रेस को छोड़कर सभी दल इस विचार विमर्श में हैं कि हम ज्‍यादा से ज्‍यादा परिसीमन बिल का साथ दे सकें. चाहे डीएमके हो, एनसीपी हो, Samajwadi Party का एक बड़ा धड़ा परिसीमन बिल के समर्थन में है, लेकिन 2027 में उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरी तरह से कांग्रेस के चंगुल में फंस गए है. हालांकि अखिलेश यादव विचार विमर्श कर रहे हैं, लेकिन किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं.

शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि शरद पवार के पास अखिलेश यादव जैसा कोई बंधन नहीं है. वह स्‍वतंत्र पक्ष हैं. उनको लगता है कि पीएम Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सपनों का भारत-2047 तक बनेगा, उसमें मेरी (शरद पवार) भी भूमिका हो, ऐसे में वह उसी तरीके से काम कर रहे हैं.

आनंद दुबे कहते हैं, “कांग्रेस पार्टी उलझन में है और ‘इंडिया’ ब्‍लॉक टूट गया है. आम आदमी पार्टी, डीएमके और शरद पवार की पार्टी अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. इससे पता चलता है कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने और अपनी कमियों को दूर करने की जरूरत है. कांग्रेस देश के खिलाफ बात करती है. राहुल गांधी विदेशों में जाकर India की आलोचना करते हैं.”

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का विरोध कर साफ संकेत दे रहे हैं कि पार्टी माताओं-बहनों का आदर नहीं करती. 33 प्रतिशत महिलाएं सदन में आकर दहाड़ेंगी, इससे वह डरते और घबराते हैं.

–

एएसएच/