परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ

Mumbai , 30 सितंबर . Actress निमृत कौर अहलूवालिया social media पर काफी एक्टिव रहती हैं. Wednesday को Actress ने बताया कि वह अपने परिवार के कितने करीब हैं और कैसे व्यस्त होने के बावजूद भी परिवार के सदस्य समय निकालकर एक-दूसरे से मिल लेते हैं.

Actress निमृत कौर अहलूवालिया ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे सभी मजेदार पल बिताते नजर आ रहे हैं. Actress ने लिखा, “मेरी जिंदगी की टैग टीम.”

उन्होंने आगे लिखा, “चाहे अलग-अलग देश, अलग टाइम जोन, अलग शहर, काम का शेड्यूल, अपनी-अपनी जिंदगी और लगातार भागदौड़ हो. मैं जानती हूं कि मैं जितना चाहती हूं, उतना तुम्हारे साथ नहीं रह पाती और मैं वैसा नहीं दिखा पाती जैसा मैं चाहती हूं, लेकिन हर दिन मैं बिना भूले तुम सबके बारे में सोचती हूं. फिर मेरा मन शांत हो जाता है क्योंकि मैं जानती हूं कि हम कहीं भी हो, हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे. शायद प्यार हमेशा दिखावटी नहीं होता. शायद ये एक साथ सारी उथल-पुथल और खामोशी में टिके रहने के बारे में है.”

Actress की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में थ्रिलर वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ से ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है. इस सीरीज में शहीर शेख (बॉबी), संजय कपूर (गोल्डी सेखों / गोल्डी), मौनी रॉय (कामना), अविनाश मिश्रा (बंटी), निम्रित कौर अहलूवालिया (गजल), हरमन सिंघा (इंस्पेक्टर दोसांझ), आशीमा वरदान (लवली) और अंकित गुलाटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका मे नजर आए थे. यह सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अवैध अप्रवासन (डंकी रूट), मानव तस्करी तथा अंगों की तस्करी की काली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है.

कहानी बॉबी मनोचा (शाहीर शेख) और उसके भाई बंटी (अविनाश मिश्रा) के आसपास आगे बढ़ती है. कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद बॉबी लौटता है और अपने छोटे भाई को सुरक्षित विदेश भेजने की कोशिश में एक खतरनाक और हिंसक जाल में फंस जाता है.

–

एनएस/पीएम