
Mumbai , 13 नवंबर . मशहूर मलयालम Actor और निर्देशक जोजू जॉर्ज की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ड्रामा ‘परिपडी’ के मेकर्स ने Friday को फिल्म में Actor रंजीत के किरदार की झलक पेश की है.
मेकर्स ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें Actor ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, “परिपडी के 100 किरदारों का खुलासा. कैरेक्टर नंबर-8… डीएसपी सुनील कुमार के रूप में रंजीत.”
जोजू जॉर्ज द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘परिपडी’ में जोजू जॉर्ज (डीलक्स बेनी के किरदार में) के साथ रितु मंत्रा, विनीत थट्टिल डेविड, सैजू कुरुप, जया कुरुप और पार्वती अय्यप्पादास जैसे कलाकार नजर आएंगे. निर्माताओं ने अब तक फिल्म के कुछ अन्य किरदारों से पर्दा उठाया है, जिनमें सुकु (अजयन अदत), गायत्री (ऐश्वर्या चंद्रन), नील मधु (शेनीम) और सुनील कुमार (रंजीत ईवीएम) शामिल हैं.
इसी साल अप्रैल में मेकर्स ने फिल्म के टाइटल ‘परिपडी’ का आधिकारिक ऐलान किया था.
त्रिशूर (विशेष रूप से चालक्कुडी) की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक इंटेंस एक्शन-थ्रिलर है, जिसकी टैगलाइन “नेवर मिस्टेक साइलेंस” रखी गई है. जोजू जॉर्ज द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सुपरहिट फिल्म ‘पानी’ के बाद यह निर्देशक के रूप में जोजू जॉर्ज की दूसरी फिल्म है, जिसमें वह खुद मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं.
प्रसिद्ध तमिल संगीतकार युवान शंकर राजा फिल्म के जरिए मलयालम सिनेमा में बतौर संगीतकार अपना डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म का पहला गाना और थीम ट्रैक अक्टूबर में जारी किया जा चुका है.
काव्या फिल्म कंपनी की ओर से वेणु कुन्नापिल्ली द्वारा निर्मित फिल्म में एडिटिंग मनु एंटनी की है और स्टंट कोरियोग्राफी नेशनल अवॉर्ड विजेता स्टंट कोरियोग्राफर जोड़ी अंबरीव की है. प्रोडक्शन डिजाइन साबू मोहन संभाल रहे हैं. फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content