परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर मां और बहन ने दी शुभकामनाएं, शेयर की बचपन की खास तस्वीरें

Mumbai , 22 अक्टूबर . Actress परिणीति चोपड़ा Thursday को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनकी मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा और बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन की बधाइयां दीं.

Actress प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर परिणीति चोपड़ा की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पिंक कलर के मोती जड़े आउटफिट में नजर आ रही हैं, साथ ही मैचिंग मेकअप और इयररिंग्स पहने हुए हैं. Actress ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तिशा, परिणीति चोपड़ा. आपका आने वाला साल प्यार, हंसी और दिल की हर ख्वाहिश से भरा हो.”

Actress परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने याद किया कि कैसे Actress ने उन्हें पहले माता-पिता और अब नाना-नानी बनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा के बचपन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें Actress और उनकी मां के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं.

पहली फोटो में छोटी परिणीति अपनी मां के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. अगली तस्वीर में उनके पिता उन्हें केक का टुकड़ा खिलाते दिख रहे हैं. इसके बाद एक्ट्रेस के बचपन की और भी कई प्यारी झलकियां हैं.

रीना मल्होत्रा चोपड़ा ने लिखा, “मेरी बच्ची को जन्मदिन की बधाई. तुमने सबसे पहले हमें माता-पिता और नाना-नानी बनाया है, जिसके लिए हम तुम्हें जितना भी शुक्रिया अदा करें, वो कम है. हम बता भी नहीं सकते कि तुम्हारे बिना हमारी जिंदगी क्या थी और तुमने उसे कैसा बना दिया है.”

उन्होंने परिणीति को एक ऐसी शख्सियत भी बताया, जो हमेशा से “जिंदादिल” रही है, और मजाक में कहा कि उनका मतलब “शोर मचाने वाली और सबके आकर्षण का केंद्र” है. उन्होंने कहा कि परिणीति के लिए उनका प्यार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है.

उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “तुम्हारे लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. हैप्पी बर्थडे परिणीति चोपड़ा.”

22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परिणीति मां बनने के बाद अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने और उनके पति, नेता राघव चड्ढा ने अक्टूबर 2025 में अपने बेटे नीर का स्वागत किया था.

–

एनएस/एबीएम