परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भाजपा और ‘आप’ ने साधा निशाना

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर . कांग्रेस नेता परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने इस नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

होशियारपुर में भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा, “वे (कांग्रेस) किसी को भी ले आएं, लेकिन उनकी अंदरूनी लड़ाई खत्म होने वाली नहीं है और वे Government बनाने वाले भी नहीं हैं. पंजाब के लोग कांग्रेस के दोहरे मापदंडों से वाकिफ हैं. लोग उनके झूठे वादों के बारे में भी जानते हैं और पंजाब में कांग्रेस Governmentों के दौरान जो भ्रष्टाचार हुआ था, उसे भूले नहीं हैं. अब पंजाब के लोग कांग्रेस को माफ नहीं करने वाले हैं. परगट सिंह एक भले आदमी हैं. उन्होंने पंजाब का नाम रोशन किया है.”

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा, “यह ठीक है, जो भी किसी भी पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त होता है उसका स्वागत किया जाना चाहिए, इसमें कुछ भी गलत नहीं है. राजनीति में सब तरह की बातें होती हैं. कांग्रेस के लिए नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं, तो मैं उन्हें बधाई देता हूं. बाकी जहां तक बात है, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है.”

चंडीगढ़ इकाई के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा, “मुझे लगता है कि इनका लक्ष्य है सत्ता को हासिल करना. इनका लक्ष्य जनता की सेवा करना नहीं है. 60 साल में देश को कहां पहुंचा दिया, इनका मोटिव कहां है. इनका मोटिव एक ही है कि देश के बाहर जाकर देश की बुराइयां करना. राहुल गांधी को ही देख लीजिए, वे देश के बाहर जाकर कहते हैं कि हिंदुस्तान में कुछ नहीं हो रहा. जबकि, सारी दुनिया हिंदुस्तान की तरफ देख रही है.”

पंजाब चुनाव की तैयारियों पर परगट सिंह ने कहा था, “हमारी टीम बहुत अच्छी है. हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ते हैं. हमारे पास बहुत समय है. ये दूसरी टीमें 15-20 मिनट भी नहीं टिक पाएंगी.”

इससे पहले पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद परगट सिंह ने Saturday को गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.

परगट सिंह ने लिखा, “नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला. मैंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का शुक्रिया अदा किया और सबकी भलाई के लिए अरदास की.”

उन्होंने लिखा, “गुरु साहिब कृपा करें ताकि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, विनम्रता और पंजाब की सेवा की भावना के साथ निभा सकूं.”

–

एबीएम