पप्पू यादव ने बिहार में आई बाढ़ और चीनी मिलों की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा

Patna, 10 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने उन पर तंज कसा है. उन्होंने Prime Minister के विदेश दौरों और विभिन्न देशों में Political अस्थिरता का जिक्र करते हुए तंज कसा. पप्पू यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जहां भी गए, वहां Government गिर गई. उन्होंने सवाल उठाया कि अब Prime Minister बिहार को कहां ले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में आई बाढ़, प्रभावित परिवारों को राहत और चीनी मिलों की स्थिति को लेकर भी केंद्र Government से जवाब मांगा.

सांसद पप्पू यादव ने Prime Minister के प्रस्तावित बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप नेपाल गए तो वहां Government गिर गई. बांग्लादेश गए तो वहां Government गिर गई. श्रीलंका गए तो वहां Government गिर गई. इजराइल गए तो वहां Government गिर गई. अमेरिका में भी Government गिर गई. अब आप बिहार को कहां ले जाएंगे?”

उन्होंने Prime Minister के वैशाली दौरे और बिहार में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाए. पप्पू यादव ने कहा कि वैशाली सत्य और प्रेम का प्रतीक है. यह वह ऐतिहासिक तपोभूमि है, जहां से पूरी दुनिया और देश को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया था.

उन्होंने कहा कि जब बिहार बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझ रहा था, तब Prime Minister ने इस पर एक बार भी ट्वीट नहीं किया. ऐसे में अब उनके बिहार आने का क्या औचित्य है? सांसद ने दावा किया कि बाढ़ से करीब 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक रुपए की भी सहायता नहीं मिली. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बर्बादी का सामना कर रहा है.

पप्पू यादव ने Prime Minister से सवाल करते हुए कहा कि बिहार की जनता को यह बताया जाना चाहिए कि राज्य की चीनी मिलों का क्या हुआ. बिहार के विकास और लोगों की समस्याओं पर जवाब देने की जरूरत है. केवल दौरे करने से लोगों की परेशानियां दूर नहीं होंगी. Government को बाढ़ प्रभावितों की मदद और राज्य के विकास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

इसके अलावा पप्पू यादव ने सोनिया गांधी की किताब और उसमें सामने रखे गए ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोनिया गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिलाओं की शक्ति और इंदिरा गांधी के विजन को दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है.

उन्होंने सावित्रीबाई फुले का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सोनिया गांधी भी उसी सांस्कृतिक विरासत की एक प्रतिध्वनि हैं. सोनिया गांधी ने समय, परिस्थितियों और संदर्भों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक घटनाओं को सामने रखने की कोशिश की है.

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अलग-अलग मौकों पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की भावनाओं और विचारों को साझा किया तथा देश को यह बताने का प्रयास किया कि इतिहास में क्या सही हुआ और कहां गलतियां हुईं. पप्पू यादव ने इसके लिए सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी किताब के माध्यम से साहस दिखाया है और भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व को सामने रखा है.

–