
Mumbai , 10 नवंबर . पद्म श्री से सम्मानित मशहूर सितार वादक पंडित मणिलाल नाग का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. Tuesday को पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने social media के जरिए इस बात की जानकारी दी.
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सितार वादक पंडित मणिलाल नाग की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सितार वादक पंडित मणिलाल के निधन को युग का अंत बताया.
उन्होंने लिखा, “पद्म श्री से सम्मानित मशहूर सितार वादक पंडित मणिलाल नाग का निधन हो गया है. उन्होंने Monday देर रात कोलकाता में अंतिम सांस ली.”
उन्होंने आगे लिखा, “पंडित मणिलाल नाग पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक विष्णुपुर घराने के बड़े नाम थे. उन्होंने ध्रुपद शैली से सजे हमारे शास्त्रीय संगीत को दुनियाभर में पहचान दिलाई. उन्हें पद्म श्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समेत कई बड़े सम्मान मिले थे. संगीत के प्रति उनका लगाव, सितार बजाने में उनकी महारत और नई पीढ़ी को सिखाने का उनका जुनून ही उन्हें सबसे अलग बनाता था. उनके जाने से एक बड़े युग का अंत हो गया है.
Chief Minister ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे पूरा करना मुश्किल है. मैं उनके परिवार, शिष्यों और दुनियाभर में फैले उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
16 अगस्त 1939 को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में जन्मे सितार वादक पंडित मणिलाल नाग बंगाल के प्रसिद्ध 400 साल पुराने विष्णुपुर घराना के महान प्रतिपादक और प्रमुख वाहक थे. उन्हें संगीत की शुरुआती शिक्षा उनके पिता और गुरु संगीत आचार्य गोकुल चंद्र नाग से मिली थी.
उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2020 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. वे विष्णुपुर घराने के ऐसे पहले संगीतकार थे जिन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था. उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो के लिए वादन किया था.
–
एनएस/पीएम
Skip to content