
Mumbai , 11 नवंबर . Actor रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने पत्नी को जिंदगी भर के साथ, सच्चे प्यार और खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद अदा किया.
रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी और नीलम की कई सारी यादें शामिल हैं.
वीडियो में दोनों की शादीशुदा जिंदगी की कई खूबसूरत झलकियां हैं. एक तस्वीर में रोनित और नीलम एक-दूसरे के करीब खड़े होकर कैमरे की तरफ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में नीलम सफेद ड्रेस में हैं और रोनित पियानो पर बैठे हैं. एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की घूमने-फिरने की तस्वीरें भी हैं.
वीडियो शेयर करते हुए रोनित ने लिखा, “पूरी जिंदगी के लिए धन्यवाद. एक ऐसी जिंदगी के लिए, जिसमें तुमने हमेशा मेरा साथ दिया और सच्चा प्यार किया. खूबसूरत यादों से भरी जिंदगी के धन्यवाद. इस जन्म में मेरी होने के लिए धन्यवाद और मैं चाहता हूं कि हर जन्म में तुम मेरी ही रहो. जब से हम मिले हैं, यह पहला जन्मदिन है, जब हम साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि तुम हमारे बच्चों के साथ हो. हैप्पी बर्थडे, माय लव.”
रोनित रॉय ने 25 दिसंबर 2003 को Actress और मॉडल नीलम सिंह (नीलम बोस रॉय) से शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने लगभग 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. कपल के दो बच्चे हैं, बेटी आडोर (जन्म 2005) और बेटा अगस्त्य (जन्म 2007). उन्होंने 2023 में गोवा में अपने बच्चों और करीबी परिजनों के बीच 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी.
हालांकि, नीलम बोस रॉय Actor की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले रोनित रॉय ने जोहाना मुमताज खान से शादी की थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली थी और उनका तलाक हो गया था. इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ओना है.
–
एनएस/एएस
Skip to content