पत्नी की बीमारी ने क्रिकेट और जिंदगी को लेकर बदला नजरिया: ब्लेयर टिकनर

New Delhi, 6 नवंबर . India के खिलाफ Wednesday को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने सुर्खियां बटोरी थीं. आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिकनर ने 23 गेंदों पर 34 रन बनाए थे, जिसमें 4 छक्के शामिल थे. टिकनर ने जिंदगी और क्रिकेट पर अपने नजरिए को साझा किया है.

टिकनर को अपनी पत्नी सारा क्रिसमस के ल्यूकेमिया से ग्रस्त होने का पता अप्रैल 2024 में चला था. इसके बाद 8 महीने तक कैंसर का उनका इलाज चला था. टिकनर की पत्नी अब स्वस्थ हैं. पत्नी की बीमारी और ठीक होने के बाद टिकनर का क्रिकेट और जिंदगी को लेकर सोच बदली है.

टिकनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं. सारा और मेरा परिवार इन सबसे गुजरे हैं. मैं बस अब अपने क्रिकेट का मजा लेने की कोशिश कर रहा हूं और शायद मैं थोड़ा और खुद को जी रहा हूं.”

टिकनर ने कहा, “मेरे करियर के अलग-अलग हिस्से रहे हैं. करियर की शुरुआत में मुझे बहुत दबाव महसूस हुआ. फिर सारा का कैंसर ट्रीटमेंट हुआ, वह मुश्किल था. अब मैं थोड़ा पीछे रह गया हूं. मैं अब सच में मजे करने के लिए उत्सुक हूं और यही करने की कोशिश कर रहा हूं. उस घटना से मुझे एहसास हुआ कि क्रिकेट की जिंदगी में एक जरूरी जगह है, लेकिन इतनी भी नहीं कि वह सब कुछ खत्म कर दे.”

उन्होंने कहा, “मैं चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलने की कोशिश करता हूं. इसने मेरे लिए बहुत कुछ किया है. मुझे पता है कि दिन के आखिर में मैं अपनी बेटी और अपनी पत्नी के पास घर जाऊंगा और मैं ऐसा करके बहुत खुश और लकी हूं.”

India और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन में Saturday को होगा.

वेलिंगटन मैदान को लेकर टिकनर ने कहा, “न्यूजीलैंड में हर ग्राउंड पर डाइमेंशन अलग होते हैं. यह बहुत छोटा स्क्वायर है और ईडन पार्क से बिल्कुल अलग है. हम डेथ बॉलिंग में इसे ध्यान में रखते हैं. वनडे क्रिकेट में आप जाहिर तौर पर ज्यादा पारंपरिक गेंदबाजी से जल्दी विकेट लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन डेथ ओवरों में हम निश्चित रूप से अलग प्लान के बारे में बात करते हैं. हालांकि, उसकी चर्चा मैं अभी नहीं करूंगा.”

33 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए 6 टेस्ट में 22, 19 वनडे में 29 और 19 टी20 में 21 विकेट लिए हैं.

–

पीएके