
Mumbai , 19 अक्टूबर . फिल्ममेकर कुकू कोहली की पत्नी और Actress अरुणा ईरानी ने पति के निधन के बाद मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया. Actress का कहना है कि लोगों से मिले इसी प्यार की वजह से उन्हें दोबारा काम पर लौटने की हिम्मत मिली है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अरुणा ईरानी अपने फैंस का अभिवादन करती नजर आईं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया. वीडियो में वह कहती हैं, “कुकू जी के जाने के बाद आप सभी ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए मैं दिल से बहुत-बहुत आभारी हूं.”
Actress ने माना कि उन्होंने इस मुश्किल समय में इतने बड़े सपोर्ट की उम्मीद नहीं की थी. आभार जताते हुए उन्होंने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकती थी कि मेरी इतनी मुश्किल घड़ी में आप सब मेरे साथ होंगे, मेरे साथ खड़े होंगे. आप लोगों के प्यार और सपोर्ट की उसी एनर्जी की वजह से ही आज मैं आपके सामने खड़ी हूं और दोबारा काम शुरू कर पाई हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब जिंदगी की आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेंगे. आपने मुझे जो प्यार दिया है, वही प्यार बनाए रखेंगे. शुक्रिया. आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.”
उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “आभारी हूं, विनम्र हूं और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार हूं.”
Actress के वीडियो पोस्ट करने के बाद कमेंट सेक्शन में कई सेलेब्स अरुणा ईरानी के समर्थन में सामने आए. Actress सुधा चंद्रन ने लिखा, “लव यू अरुणा जी, मजबूत रहिए. आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद. आप मेरी आइडल हैं.”
Actress संगीता घोष ने लिखा, “मैंने आपसे ज्यादा मजबूत इंसान आज तक नहीं देखा. आप कई मायनों में मुझे प्रेरणा देती हैं. मैं हमेशा आपके साथ हूं. लव यू.” Actor राहिल आज़म ने लिखा, “इंडस्ट्री खुशनसीब है कि उसके पास आप जैसी टैलेंटेड शख्सियत है, अरुणा जी. भगवान आपका भला करे.”
–
एनएस/एएस
Skip to content