
पटियाला, 7 नवंबर . पंजाब के पटियाला में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. Saturday सुबह 11:05 बजे अपडेट किए गए प्रदूषण आंकड़ों के अनुसार, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है.
प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पटियाला की हवा में उतार-चढ़ाव देखा गया है. 4 नवंबर को एक्यूआई 191, 5 नवंबर को 240 और 6 नवंबर को 201 दर्ज किया गया था. वहीं, 7 नवंबर को यह बढ़कर 221 पहुंच गया.
प्रदूषण निगरानी के लिए पटियाला के मॉडल टाउन स्थित पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) स्टेशन पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है.
जारी स्वास्थ्य चेतावनी के मुताबिक, लंबे समय तक इस प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी और असहजता हो सकती है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस व दिल के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता Saturday को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही. दिल्ली Government के वायु गुणवत्ता निगरानी डेटा के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी जा रही है और प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है. Friday शाम को दिल्ली का एक्यूआई 382 था, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति के बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने Friday को दीपावली से कुछ दिन पहले एहतियात के तौर पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चरण-3 लागू कर दिया.
–
एएस
Skip to content