पटियाला में युवक की हत्या का मामला: थाने में एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पटियाला, 24 अक्टूबर . पटियाला के डकाला इलाके में युवक को काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में Police ने केस दर्ज कर लिया है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, थाना पसियाणा में मामला दर्ज किया गया है. मामले से जुड़ी cctv फुटेज वायरल होने के बाद Police आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक को अगवा करने के बाद पटियाला-संगरूर हाईवे पर काला झाड़ टोल प्लाजा से पहले उसकी हत्या कर शव को ड्रेन में फेंक दिया गया था.

एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने बताया कि Police की टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं. उन्हें उम्मीद है कि जांच के दौरान जल्द ही कोई अहम सुराग मिल सकता है. Police मामले की जांच कर रही है और काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों की तलाश जारी है.

दूसरी ओर, इस घटना के बाद से सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. पंजाब में बढ़ रहे क्राइम को लेकर सीएम भगवंत मान विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

पटियाला वाली घटना का जिक्र करते हुए शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब में लाशों के ढेर लग रहे हैं, लेकिन गुरु दोखी भगवंत मान की कुर्सी नहीं हिलनी चाहिए. पटियाला में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर नवाब खान को किडनैप कर लिया गया, फिर संगरूर में उनकी लाश मिली. पूरी घटना cctv में कैद हो गई.

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को हर दिन मारा जा रहा है, लेकिन Chief Minister की जवाबदेही कहां है? दिल्ली के लोगों की सेवा से समय निकालकर पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दें. पंजाब भाजपा ने सीएम भगवंत मान पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या यही ‘रंगला पंजाब’ है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

–

डीकेएम/