
चंडीगढ़, 28 नवंबर . पटियाला के वार्ड नंबर 48 में 15 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, नगर निगम चुनाव के दौरान पटियाला के वार्ड नंबर 48 में एक 15 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान ने आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों पर बच्चे के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एक नाबालिग के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में अपनी हार सामने देखकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विवाद किया. बच्चे के साथ जो भी घटना हुई है, उसकी Police में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी. इस मामले में उन्होंने Police से भी संपर्क किया है.
वहीं, पटियाला के विधायक अजितपाल सिंह कोहली ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर शहरवासियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पटियाला में बेहद अच्छे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान हुआ है. चुनाव के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना या नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी Government की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि शहरवासियों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है.
कोहली ने पिछले चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि पटियाला में अलग-अलग समय पर विभिन्न Political दलों ने जीत हासिल की है. वर्ष 2002 में महारानी परनीत कौर ने, इसके बाद अकाली दल ने और वर्ष 2017 में फिर महारानी परनीत कौर ने अपनी Political ताकत दिखाई थी. उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी ने पटियाला में अपनी मजबूत Political स्थिति बनाई है.
भाजपा नेता ढिल्लों की ओर से Police स्टेशन में हुए विवाद को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली ने कहा कि Police स्टेशन और मतदान केंद्रों में प्रवेश के लिए निर्धारित नियम हैं. वहां केवल उम्मीदवार या चुनाव से संबंधित अधिकृत व्यक्ति ही जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि संभव है कि नियमों को लेकर किसी तरह की गलतफहमी हुई हो.
विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले Political दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं, लेकिन मतदान के दौरान सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए. उन्होंने अपने करीब 25 वर्षों के Political अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि पटियाला में उन्होंने इससे बेहतर चुनावी माहौल पहले नहीं देखा. वह अपने बूथ के अलावा भाजपा और कांग्रेस के बूथों पर भी गए और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.
उन्होंने कहा कि Political प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन चुनाव के बाद सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद जनता का फैसला स्वीकार किया जाएगा.
–
डीके/
Skip to content