
Patna, 30 अगस्त . Patna जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और Police के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लग गई. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूले जाने की सूचना Police को मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान अपराधियों ने Police पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी फायरिंग की. मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए.
Police ने मौके से दो पिस्टल, एक राइफल, एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा और एक नाव बरामद की है. Police ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घायल अपराधी और सब-इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
Police पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सोन नदी में रंगदारी वसूली का नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर Police आगे की कार्रवाई कर रही है.
इससे पहले, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Patna में दो अलग-अलग जगहों से Police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. दो हफ्ते पहले हुई इस कार्रवाई में Patna ईस्ट इलाके से डॉक्टरों और व्यापारियों को निशाना बनाने की योजना बनाते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अगमकुआं Police ने चोरी करने के आरोप में एक शख्स को दबोचा.
–
डीसीएच/
Skip to content