
Patna, 24 नवंबर . सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर Patna साहिब गुरुद्वारे में खास प्रार्थना और कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर Patna साहिब गुरुद्वारा के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने गुरुनानक के दिए गए उपदेशों के बारे में बताया.
महासचिव इंद्रजीत सिंह ने के साथ बातचीत में कहा, “आज बहुत ही पवित्र और खुशी का मौका है, क्योंकि गुरु नानक देव जी का 558वां प्रकाश पर्व Patna साहिब और पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. गुरु नानक जी महाराज ने अपनी चार धार्मिक यात्रा की शुरुआत ही Patna से शुरु की थी. बिहार की पावन धरती पर बुद्ध, महावीर, चाणक्य जैसे लोगों का जन्म हुआ था और गुरुनानक महाराज ने भी इसी धरती को अपना प्रकाश स्थान दिया. गुरु नानक देव जी महाराज का ऐसे समय पर प्रकाश हुआ, जब अंधविश्वास चरम सीमा पर था, ऊंच-नीच के भेदभाव थे, छुआछूत, जात-पात को लेकर भेदभाव थे.
उन्होंने आगे कहा, “गुरुनानक जी ने इन बातों को खत्म करने की बात कही थी. साथ ही, उन्होंने महिलाओं को भी बराबर का स्थान देने के लिए जोर दिया था. उनका कहना था कि महिलाओं को ईमानदारी से काम करने, भगवान का नाम जपने और दूसरों के साथ बांटकर खाने के उपदेश आज भी उतने ही जरूरी हैं.”
इंद्रजीत ने गुरुनानक जी के सिद्धांतों को समझाते हुए कहा, “गुरु नानक जी ने सिद्धांत दिया था कि कीर्तन कीजिए, ईश्वर का नाम जाप करें और जो कमाया है, उसमें से दस प्रतिशत जरूरतमंदों को जरूर दें. उनका कहना था कि रोगियों और गरीबों की मदद करनी चाहिए. मैं आज खुशी के मौके पर बिहार वासियों को, Patna साहिब की तरफ से, बिहार वासियों को, देश वासियों को, समूचे जगत को इस खुशी के मौके पर बधाई देता हूं. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.”
Patna साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे एक श्रद्धालु ने के साथ बातचीत में कहा, “पूरी दुनिया गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मना रही है. उन्होंने समानता, इंसानियत और बिना किसी स्वार्थ के सेवा करने की सीख दी. उन्होंने हमें बताया कि सभी लोग समान हैं और किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. साथ ही, उन्होंने लोगों को ईमानदारी से काम करने, दूसरों के साथ बांटकर खाने और हर किसी में भगवान का रूप देखने की सीख दी. उनका संदेश था कि लोग जाति या धर्म को देखे बिना एक-दूसरे से प्यार करें. संगत और पंगत के जरिए उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को एक साथ बराबर बैठने, दूसरों की सेवा करने और गुरु का लंगर बांटने के लिए प्रेरित किया. आज पूरी दुनिया में लोग भाईचारे, बराबरी और इंसानियत की सेवा के उनके उपदेशों को मानते हुए बड़े उत्साह के साथ गुरु पर्व मना रहे हैं.”
–
एनएस/
Skip to content