पटना: मेदांता अस्पताल में भर्ती नीरज कुमार से मिलने पहुंचे श्रवण कुमार, अनंत सिंह के बयान पर दिया जवाब

Patna, 21 अक्टूबर . बिहार Government के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार Tuesday को मेदांता अस्पताल में भर्ती जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और एमएलसी चुनाव के उम्मीदवार नीरज कुमार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विधायक अनंत सिंह के डर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी अनावश्यक रूप से अस्पताल में भर्ती नहीं होता. साथ ही नीतीश कुमार को लेकर दिए गए दावों को खारिज कर दिया.

बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और मेदांता अस्पताल में वो भर्ती हुए. इलाज चल रहा है, हम भी बाहर थे, वापस लौटने पर उनसे मुलाकात करने के लिए यहां आए और हालचाल जाना. डॉक्टर आज उन्हें घर जाने की सलाह देने वाले हैं. हर प्रकार के झंझावास से जूझते हुए वो आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें मैंने जीत की अग्रिम शुभकामना भी दी है.”

उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर ने कहा कि आज उन्हें छुट्टी दी जा रही है, लेकिन अभी मिली नहीं है. तबीयत में उनके सुधार है, बातचीत की है, अच्छा लगा, ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित रखें और आगे जो चुनाव वो लड़ रहे हैं, उन्हें सफलता हासिल हो.

विधायक अनंत सिंह के डर वाले बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वो बीमार हैं या नहीं ये तो डॉक्टर ही बता सकते हैं, लेकिन कोई भी इंसान अनावश्यक ही अस्पताल में भर्ती नहीं होता है. डॉक्टर से ही अभी हमारी बात हुई है कि उनकी तबीयत ठीक हो रही है और उनकी तबीयत ठीक होने के बाद ही घर जाने की इजाजत मिलेगी.

बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार को लेकर अनंत सिंह के दावे पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सब पता है कि कौन चुनाव लड़ रहा है, कौन उम्मीदवार की मदद कर रहा है, कौन विरोध कर रहा है. उन्हें सब कुछ पता है. नीतीश कुमार को पार्टी की सभी गतिविधियों और चुनाव के बारे में जानते हैं.

जनता दल यूनाइटेड के दो गुटों में बंटने को लेकर उन्होंने कहा कि ये मामला पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के संज्ञान में है. उन्होंने कहा है कि समय पर इसका रास्ता निकलेगा. नीतीश कुमार पर बहुत लोग सवाल उठाते रहते हैं, लेकिन न वो और न हम लोग विचलित होते हैं. हम लोग अपना काम करते हैं, क्योंकि हम काम में विश्वास रखते हैं. लोगों का आशीर्वाद, प्यार और उनके लिए जो किया है, वो हमें कामयाबी की तरफ आगे लेकर जाता है.

–