पटना मेट्रो परियोजना 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, नेहरू पथ पर दो फुट ओवरब्रिज बनेंगे : सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 11 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Sunday को Patna मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजना का निर्माण वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने नेहरू पथ पर जेडी विमेंस कॉलेज तथा हाईकोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास फुट ओवरब्रिज बनाने का भी निर्देश दिया. Chief Minister सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ पर इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट चौराहा और हनुमान मंदिर के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए. Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को कम से कम असुविधा हो. इसके लिए यातायात प्रबंधन और आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए.

उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों के आसपास नागरिकों की सुरक्षा और दैनिक आवागमन की सुगमता सुनिश्चित करना आवश्यक है. विकास कार्यों के साथ-साथ आम लोगों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने Patna मेट्रो रेल परियोजना को राजधानी की परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए. अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया.

Chief Minister ने स्पष्ट किया कि परियोजना को समय पर पूरा करने के साथ सुरक्षा और जनसुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. नेहरू पथ पर प्रस्तावित दोनों फुट ओवरब्रिज से पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

निरीक्षण के दौरान उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, Patna के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय Police अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा मौजूद रहे.

–

एमएनपी/एसके