पटना में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन; डाकबंगला पर पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चलाया, कई हिरासत में

Patna, 28 सितंबर . बिहार की राजधानी Patna में Monday को विभिन्न मांगों को लेकर अलग-अलग संगठनों और छात्रों के प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में जमकर बवाल हुआ. गांधी मैदान से निकले प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक मार्च किया. डाकबंगला चौराहे पर Police ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. Police ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद Police ने बल प्रयोग भी किया और कई महिला एवं पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

वामपंथी संगठनों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर गांधी मैदान से प्रदर्शन शुरू किया गया. प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े. जेपी गोलंबर के पास Police ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे. इसके बाद डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में Police बल तैनात किया गया. इसी दौरान मेडिकल और नर्सिंग छात्रों ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांधी मैदान से Chief Minister आवास की ओर मार्च निकाला.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से छात्रों के साथ पैदल मार्च किया. प्रदर्शनकारी छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े, जहां पहले से भारी संख्या में Police बल मौजूद था. मार्च के दौरान पप्पू यादव ने बिहार Government पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीयूएचएस) में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग की, ताकि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके.

उन्होंने परीक्षा की कॉपियों की दोबारा जांच की व्यवस्था लागू करने और शैक्षणिक कैलेंडर को समयबद्ध तरीके से लागू करने की भी मांग की. उनका कहना था कि शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने से परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित समय पर आयोजित हो सकेंगी. पप्पू यादव ने बीयूएचएस से जुड़े छात्रों को स्टाइपेंड देने की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर Chief Minister आवास का घेराव करने जा रहे हैं. Government यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर Government के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी.

प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे पर Police और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Police ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पानी की बौछार के बीच कुछ प्रदर्शनकारी नाचते हुए भी नजर आए. हालांकि, इसके बाद Police ने बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू की. Police कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. प्रदर्शन के कारण गांधी मैदान, जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

–

एमएनपी/पीएम