पटना में महागठबंधन ने निकाला आक्रोश मार्च, तेजस्वी के नेतृत्व में राजभवन तक निकलेगा मार्च

Patna, 7 अक्टूबर . बिहार में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध को लेकर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर Wednesday को Patna में महागठबंधन द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया. बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के नेताओं ने इन प्रदर्शनों के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और पुतले फूंके. इस कार्यक्रम की घोषणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी.

Patna के इनकम टैक्स गोलंबर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में राजद, सीपीआईएमएल और सीपीआई समेत महागठबंधन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और केंद्र Government के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसाईआर को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं. Patna में यह मार्च राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर तक पहुंचा. इसके बाद Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके गए.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र Government के दबाव में काम कर रहा है. उन्होंने बिहार से शुरू किए गए एसआईआर को लेकर भी अपनी आपत्तियां दोहराईं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की. आक्रोश मार्च के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘लोकतंत्र को कमजोर करने वाली नीति नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए.

उन्होंने कहा कि आंदोलन में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि Wednesday को राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आक्रोश मार्च निकाला गया और पुतले फूंके गए. उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को Patna के शहीद स्मारक से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा.

इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से धरना और आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रस्तावित Patna मार्च में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद समेत विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया और एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

–

एमएनपी/पीएम