पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचला; छह घायल, तीन की हालत गंभीर

Patna, 19 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna में Sunday देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अटल पथ पर कई राहगीरों को कुचल दिया. हादसे के बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई और उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी. इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी गाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में छह से सात लोग घायल हुए हैं. कई घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेशनगर के पास हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी. चालक कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर घायल लोग तड़पते दिखे, जबकि स्कॉर्पियो के शीशे के टुकड़े और राहगीरों के सामान बिखरे पड़े थे. स्थानीय लोगों और Police की मदद से घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

हादसे में घायल रणवीर कुमार Patna के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि वे सात लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. रणवीर की मां सुनीता ने बताया कि उनके दोनों बेटे रणवीर और मोहित कृष्णा नगर के सदानीचक स्थित अपने घर से दुर्गा पूजा घूमने निकले थे. Sunday की रात 10 से 10:30 बजे के बीच उन्होंने बेटों को फोन किया था. तब बेटों ने बताया था कि वे घर लौट रहे हैं. इसके बाद फोन लगना बंद हो गया.

सुनीता ने बताया, “रात करीब 12 बजे छोटे बेटे मोहित ने फोन कर बताया कि भैया का एक्सीडेंट हो गया है. मोहित को कम चोट आई है, लेकिन रणवीर गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में भर्ती है. यह सुनकर हम लोग भागते हुए अस्पताल पहुंचे.” उन्होंने बताया कि मोहित के मुताबिक, टक्कर मारने वाली गाड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो या थार जैसी थी. इधर, पाटलिपुत्र थाना Police हादसे की जांच में जुटी है. Police दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

–

एमएनपी/पीएम