
Patna, 2 सितंबर . बिहार के Patna जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में Police ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.
Police पूछताछ में मुख्य आरोपी लाली कुमार ने कथित तौर पर शराब में जहर मिलाकर चारों को पिलाने की बात स्वीकार की है. हालांकि, शराब में जहरीले पदार्थ की मौजूदगी और उससे मौत होने की आधिकारिक पुष्टि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.
Police के अनुसार, 30 अगस्त को बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर टोला, बेढ़ना गांव में चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही वरीय Police अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू की गई. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए. चारों शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है.
Patna ग्रामीण के Police अधीक्षक कुंदन कुमार ने Wednesday को बताया कि पूछताछ में लाली कुमार ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया है. उसके अनुसार, मृतक निशु कुमार का लाली की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. लाली ने यह भी बताया कि निशु के साथ शराब पीने वाले तीन अन्य लोग उसे चिढ़ाते थे. इसी वजह से उसने चारों को निशाना बनाने की साजिश रची.
Police के मुताबिक, लाली ने शराब में जहर मिलाने की बात कही है. जांच में यह भी सामने आया है कि शराब लाली ने रुदल कुमार से ली थी. रुदल कुमार आलू-प्याज और सब्जी बेचने का काम करता है. Police के अनुसार, रुदल ने शराब एक विधि-विरुद्ध बालक से प्राप्त की थी, जिसने कथित तौर पर यह शराब सतीश उर्फ सन्नी से ली थी. Police सतीश उर्फ सन्नी समेत अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
कुंदन कुमार ने बताया कि लाली कुमार इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य षड्यंत्रकर्ता और कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है. हालांकि, जहरीले पदार्थ के कारण मौत हुई या नहीं, इसकी पुष्टि एफएसएल जांच के बाद ही होगी. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है.
इसमें बाढ़-2 के एसडीपीओ आयुष, बाढ़ थानाध्यक्ष, हाथीदह के अंचल Police निरीक्षक, मोकामा, पंडारक, सलीमपुर, सम्यागढ़, ससोरा और एनटीपीसी थानाध्यक्षों के अलावा एसआई रविंद्र कुमार, एसआई पंकज कुमार सिंह, एसआई जयप्रकाश ठाकुर और डीआईयू की टीम शामिल है. Police अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content