
Patna, 27 सितंबर . बिहार की राजधानी Patna के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक श्याम रजक ने घटना पर दुख जताते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया. उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं चिंता का विषय हैं, लेकिन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए Government ने कमर कस ली है.
श्याम रजक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत भूपतिपुर में गैराज मालिक अंजनी नंदन को गोली मारी गई. उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घटना से वह और क्षेत्र के लोग चिंतित और मर्माहत हैं. अपराधियों के बढ़ते हौसले को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम रजक ने दीपक का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दीपक का तेल खत्म होने लगता है तो उसकी लौ तेजी से भभकती है.
उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं होता कि दीपक की लौ मजबूत हो गई है, बल्कि यह उसके बुझने का संकेत होता है. इसी तरह उनका दावा है कि बिहार में अपराध का साम्राज्य अब खत्म होने वाला है. उन्होंने कहा कि Chief Minister ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है. अपराधियों को अब या तो जेल के शिकंजे में जाना होगा या बिहार से बाहर जाना होगा. उन्होंने कहा कि अपराध की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी की जा चुकी है.
श्याम रजक ने कहा कि Government और Police प्रशासन की अपनी रणनीति है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और Police की कार्रवाई का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अपराधियों को अब जेल या बिहार से बाहर जाने की तैयारी करनी होगी. एनकाउंटर की नीति अपनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय देने वाले वह नहीं हैं. उन्होंने कहा कि Police और प्रशासन की अपनी रणनीति है और उस रणनीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि चलते-फिरते लोगों को गोली मार देना स्वीकार्य नहीं है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में Government कोई कोताही नहीं करेगी. Chief Minister और उपChief Minister सम्राट चौधरी इस मामले में पूरी तरह कमर कसकर निर्णय ले चुके हैं. एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, यह रणनीति का हिस्सा है और रणनीति के हिस्से को सार्वजनिक करना उनके लिए आवश्यक नहीं है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content