पटना में गंगा पर आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, दीघा घाट से गांधी घाट तक चलेगा आधुनिक कैटामरान वेसल

Patna, 10 नवंबर . बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले राज्य के लोगों और पर्यटकों को एक नई सौगात मिलने जा रही है. राजधानी Patna में गंगा नदी पर Tuesday से वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी. Chief Minister सम्राट चौधरी दोपहर के बाद दीघा घाट से गांधी घाट के बीच चलने वाली आधुनिक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) का शुभारंभ करेंगे. इस सेवा के शुरू होने से Patna में गंगा के रास्ते पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को जल परिवहन का नया विकल्प भी मिलेगा.

पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की जा रही यह सेवा पर्यावरण अनुकूल होगी. 50 यात्रियों की क्षमता वाला यह आधुनिक जलयान मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होगा. इसमें हाइब्रिड इंजन लगाया गया है. विभाग के अनुसार, इसके संचालन से जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा. इससे गंगा नदी में पर्यटकों को एक अलग और सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा. वाटर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं. इसमें वातानुकूलन (एसी), उद्घोषणा प्रणाली, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

जलयान की बैटरी चार्ज करने के लिए दीघा के मीनार घाट और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर तथा शोर चार्जर की व्यवस्था भी की गई है. पर्यटन विभाग के मुताबिक, उद्घाटन के दिन Tuesday को जलयान का परिचालन दीघा के मीनार घाट से दोपहर तीन बजे शुरू होगा और 3:40 बजे गांधी घाट पहुंचेगा. इसके बाद गांधी घाट से शाम 4:10 बजे दीघा के लिए वापसी यात्रा शुरू होगी और शाम 5:30 बजे मीनार घाट पहुंचेगा. इस आधुनिक जलयान में यात्रा के लिए प्रति वयस्क 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधा किराया देना होगा.

फिलहाल यात्री दीघा घाट स्थित टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. विभाग की ओर से जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है. पर्यटन विभाग की योजना भविष्य में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक करने की भी है. इसके बाद गंगा नदी के किनारे स्थित अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंचना पर्यटकों के लिए और सुविधाजनक हो सकेगा.

बताया जा रहा है कि छठ पर्व के मद्देनजर शुरू हो रही इस सेवा को Patna में नदी पर्यटन और आधुनिक जल परिवहन की दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है. इससे न केवल स्थानीय लोगों को गंगा की सैर का नया विकल्प मिलेगा, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी Patna की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.

–

एमएनपी/पीएम