पटना में गंगा का जलस्तर 2016 के उच्चतम बाढ़ स्तर को पार, पिछले 10 वर्षों के काम से राजधानी सुरक्षित: संजय झा

Patna, 3 सितंबर . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा ने Thursday को कहा कि Patna में गंगा नदी का जलस्तर Thursday सुबह अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) को पार कर गया. उन्होंने कहा कि इससे पहले Patna में गंगा का उच्चतम जलस्तर वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था. इसके बावजूद राजधानी Patna सुरक्षित है और पिछले दस वर्षों में राज्य Government की ओर से कराए गए विभिन्न कार्यों का असर आज साफ दिखाई दे रहा है.

संजय कुमार झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बिहार के पूर्व Chief Minister , जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के साथ Thursday को Patna में गंगा के किनारे विभिन्न स्थानों का जायजा लिया. दोनों नेताओं ने राघोपुर पुल से दीघा घाट तक तथा जेपी सेतु से गंगा के दूसरे छोर तक जाकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया. स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

उन्होंने कहा कि नेपाल में हाल के दिनों में जिस तरह की प्राकृतिक आपदा आई है, वह बेहद गंभीर है और ऐसी त्रासदी लंबे अंतराल में देखने को मिलती है. बिहार की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि नेपाल में होने वाली भारी बारिश और प्राकृतिक घटनाओं का असर यहां की नदियों पर पड़ता है. नेपाल से आने वाला अतिरिक्त पानी बिहार की नदियों में पहुंचता है. इस बार भी गंडक सहित कई नदियों में बड़ी मात्रा में पानी आया है.

संजय झा ने कहा कि बाढ़ का पानी किसी सीमा को नहीं मानता कि यह नेपाल है या बिहार. नेपाल की त्रासदी के बाद जिस तरह से पानी बिहार में आया, राज्य Government ने उससे निपटने के लिए तत्परता के साथ तैयारी की. Chief Minister सम्राट चौधरी और उपChief Minister सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने राहत एवं बचाव कार्यों का बेहतर प्रबंधन किया है.

उन्होंने राज्य Government की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तत्परता के कारण बिहार में अब तक कोई बड़ा अप्रत्याशित संकट नहीं पैदा हुआ है. हालांकि, कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों को परेशानी हुई है और कुछ स्थानों पर कटाव की स्थिति भी बनी है, लेकिन Government सभी प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रख रही है और स्थिति नियंत्रण में है.

संजय झा ने कहा कि Patna में आज सुबह गंगा का जलस्तर वर्ष 2016 में दर्ज उच्चतम बाढ़ स्तर को भी पार कर गया. इसके बावजूद पिछले दस वर्षों में किए गए बाढ़ प्रबंधन, तट सुरक्षा और अन्य कार्यों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि इतने ऊंचे जलस्तर के बावजूद राजधानी Patna में स्थिति नियंत्रण में रहना इस बात का संकेत है कि पिछले वर्षों में किए गए कार्यों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है.

उन्होंने कहा कि पुनपुन नदी का पानी एक स्थान पर सड़क ऊपर से बह गया है. पानी घटने के बाद सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी. वहीं भागलपुर के कुछ इलाकों में पानी फैलने और कटाव की समस्या सामने आई है. Government वहां भी लगातार निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार स्वयं Patna और आसपास के इलाकों का जायजा ले रहे हैं तथा प्रशासन से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है.

एमएनपी/डीकेपी