
Patna, 10 नवंबर . Patna में चौराहा के पास स्थित संगीता इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में Tuesday सुबह 8 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग डिस्प्ले एरिया में लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. देखते ही देखते आग ने नीचे से ऊपर की ओर फैलना शुरू कर दिया.
आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदार और ऑफिस में काम करने वाले लोग बाहर निकल आए. सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.
इस बिल्डिंग में टाटा म्यूचुअल फंड का ऑफिस भी है. वहां के रिलेशनशिप मैनेजर राहुल राजक ने से बताया कि उन्हें सबसे पहले ऑफिस से फोन आया था. बिल्डिंग में लगे सेंसर से मैसेज गया था, उसके तुरंत बाद उनके सहयोगी ने उन्हें फोन करके आग लगने की जानकारी दी.
राहुल राजक ने कहा कि उनका घर यहां से करीब 16 किलोमीटर दूर है, इसलिए उन्हें आने में काफी समय लगा. जब वह मौके पर पहुंचे, तो दमकल की गाड़ियां पहले से ही वहां मौजूद थीं. उन्होंने देखा कि धुएं की वजह से ऑफिस में रखा लैपटॉप खराब हो गया है और एसी भी पिघल चुका है.
उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी, लेकिन ऐसा लगता है कि घटना सुबह चार-पांच बजे के आसपास की भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि यह सात मंजिला इमारत है. आग की वजह से उनका ऑफिस भी क्षतिग्रस्त हुआ है और बगल के ऑफिस को भी नुकसान पहुंचा है. नीचे से ही आग ऊपर की ओर आई है. दुकानें नीचे के हिस्से में हैं, लेकिन बिल्डिंग में करीब छह-सात ऑफिस आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं.
डीएफओ अभिषेक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह करीब 8:40 बजे उन्हें सूचना मिली कि चौराहा के पास संगीता नाम के इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में आग लगी है. सूचना मिलते ही टीम तीन मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई.
उन्होंने बताया कि आग बाहर लगे इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन बोर्ड में लगी थी. दो-तीन बोर्ड नीचे से लेकर ऊपर तक लगे हुए थे. आग नीचे से शुरू हुई और ऊपर तक फैल गई. लेकिन अच्छी बात यह रही कि आग अंदर तक नहीं पहुंच पाई, क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत जल्दी आ गई थी. टीम ने बाहर से ही पानी का इस्तेमाल करके आग को बुझा दिया.
डीएफओ ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि अभी यह देखा जाएगा कि आग वास्तव में कहां से शुरू हुई थी. इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.
डीएफओ अभिषेक कुमार ने कहा कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है और कोई घायल नहीं हुआ है. यह एक बड़ी घटना होने से बच गई. इसका सबसे बड़ा कारण फायर स्टेशन का पास में होना और मालिक का सीधे फोन करना रहा. मालिक ने समय बर्बाद नहीं किया और तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आग लगने पर सबसे पहले फायर सर्विस को सूचना दें. जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, उतनी ही जल्दी टीम मौके पर पहुंचेगी. यहां पर मालिक ने फोन किया और तीन मिनट के अंदर गाड़ी आ गई. अगर यह समय छह से आठ मिनट हो जाता, तो आग बढ़ जाती, दुकान के अंदर चली जाती और घटना और बड़ी हो जाती. त्वरित रेस्पॉन्स की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content