
Patna, 4 नवंबर . बिहार की राजधानी Patna के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ पकड़े गए दो अन्य लोगों को कथित तौर पर मोटी रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर Policeकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. Patna नगर Police अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय से Wednesday को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर को फुलवारीशरीफ थाना Police ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में छापेमारी की थी.
इस दौरान आकिब खान उर्फ मो. साकिब खान (32) को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 1867/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. बताया गया है कि छापेमारी के दौरान आकिब खान के साथ मो. आफताब आलम और मो. एहसान को भी पकड़कर थाने लाया गया था.
हालांकि, न ही दोनों के नाम प्राथमिकी में दर्ज किए गए और न ही इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई. आरोप है कि छापेमारी दल में शामिल Police पदाधिकारियों और कर्मियों ने दोनों व्यक्तियों से मोटी रकम लेकर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया. इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर Policeकर्मियों के बीच कहासुनी होने लगी. मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच शुरू की गई.
प्रथम दृष्टया इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने के पांच Police पदाधिकारियों और तीन Policeकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है. इनमें Police अवर निरीक्षक दिवाकर प्रसाद, नारद मुनी सिंह, रितेश कुमार, आकाश कुमार और पवन कुमार सहित तीन अन्य Policeकर्मी शामिल हैं. सहायक Police अधीक्षक, फुलवारीशरीफ मामले की जांच कर रहे हैं.
Police के अनुसार, इस घटनाक्रम में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content