पटना : तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ आधी रात को काटा जन्मदिन का केक

Patna, 9 नवंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव Monday को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.

Patna से लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों के पार्टी कार्यालयों तक जन्मदिन समारोह आयोजित करने की तैयारी की गई है. तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन की शुरुआत आधी रात को परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर की. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

जन्मदिन के मौके पर social media पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. पार्टी के नेताओं और समर्थकों के साथ परिवार के सदस्य भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और सांसद मीसा भारती ने social media पर जन्मदिन समारोह की तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी नजर आ रही हैं.

मीसा भारती ने तस्वीर के साथ अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “प्रिय तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर पल बढ़ो! जुग-जुग जियो. जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई भाई तेजस्वी.”

उन्होंने लिखा, “तुम हमेशा स्वस्थ रहो और प्रदेश की धरती एवं लोगों की सेवा में समर्पित रहो. ईश्वर सदैव तुम्हारे साथ हों, यही कामना है.”

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर Patna स्थित राजद कार्यालय में भी विशेष आयोजन किया गया है. Monday को राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में उनका 37वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सामाजिक सद्भाव के रूप में मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है.

राजद कार्यकर्ताओं में जन्मदिन समारोह को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के जरिए सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की तैयारी है. वहीं, social media पर भी तेजस्वी यादव को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं.

–

एमएनपी/एबीएम