
Patna, 14 नवंबर . बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने Saturday को Patna के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मीनार घाट, जेपी सेतु घाट, बिंदटोली घाट, दीघा घाट एवं 93 गेट संजय सिंह घाट का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में प्रेम कुमार ने बिहार Government, जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि घाटों पर स्वच्छता, रोशनी, सुरक्षा, पहुंच पथ, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप, एनडीआरएफ की टीम, प्रशिक्षित गोताखोरों सहित तमाम आवश्यक जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान, आस्था, पवित्रता और लोक परंपरा का अद्भुत प्रतीक है. इस महापर्व में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों एवं विदेशों से भी श्रद्धालुओं का बिहार आगमन हो रहा है. पूरा बिहार भक्तिमय वातावरण में भगवान सूर्य की आराधना में लीन है.
उन्होंने कहा कि केंद्र Government द्वारा भी छठ महापर्व की महत्ता को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है. देश के विभिन्न हवाई अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों के संगीत और छठ पर्व से संबंधित चित्रांकन के माध्यम से इस महापर्व की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है. यह गर्व का विषय है कि बिहार का लोकपर्व छठ आज पूरे India में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. केंद्र Government के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी प्रयासों से लोक आस्था के इस महापर्व छठ को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिल रही है. मोदी Government द्वारा छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की ऐतिहासिक पहल की गई है, जो हमारी सनातन संस्कृति और बिहार की गौरवशाली परंपरा के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है.
उन्होंने समस्त बिहारवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान एवं छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की.
इस अवसर पर एडीएम डीपी शाही, अंचल अधिकारी पाटलिपुत्र अनुज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर Patna सीमा कुमारी, रणविजय रौशन, राजा पाण्डेय, गणेश सहित एनडीआरएफ के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content