
New Delhi, 15 सितंबर . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने भाजपा से पंजाब Government से सीख लेकर अपने शासित राज्यों में भी नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की.
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में अब Pakistan की बजाय भाजपा शासित राज्यों से बड़ी मात्रा में नशे की सप्लाई पहुंच रही है. केजरीवाल के मुताबिक, वर्ष 2022 में जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government बनी थी, उस समय करीब 80 फीसदी ड्रग्स Pakistan से आने का दावा किया जाता था. उन्होंने कहा कि पंजाब Government ने एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत कई कदम उठाकर सीमा पार से आने वाली ड्रग्स की सप्लाई पर काफी हद तक नियंत्रण किया है.
उनके अनुसार, अब Pakistan से आने वाली ड्रग्स का हिस्सा घटकर करीब 20 फीसदी रह गया है, जबकि लगभग 80 फीसदी नशा Gujarat, Rajasthan , Haryana, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे भाजपा शासित या भाजपा के प्रभाव वाले राज्यों से पंजाब पहुंच रहा है. केजरीवाल ने विशेष रूप से Gujarat के मुंद्रा पोर्ट का जिक्र करते हुए केंद्र Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि India में आने वाले नशे को रोकने की जिम्मेदारी केंद्र Government की है.
उनका आरोप है कि Gujarat के मुंद्रा पोर्ट के रास्ते देश में नशे की खेप पहुंच रही है और इसे रोकने में केंद्र Government नाकाम रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि केंद्र Government नशे की तस्करी रोकने में सक्षम है तो इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. आप संयोजक ने कहा कि Gujarat में भाजपा करीब 30 वर्षों से सत्ता में है, इसके बावजूद वहां नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि या तो Government नशे के कारोबार को रोकने में नाकाम है या फिर उसे रोकना नहीं चाहती. उन्होंने भाजपा से पंजाब में नशे के खिलाफ यात्रा निकालने के बजाय अपने राज्यों में कार्रवाई करने की नसीहत दी.
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब Government ने नशे के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, उनसे भाजपा को सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर मुद्दे को Political रंग देने के बजाय देश में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए सभी Governmentों को मिलकर काम करना चाहिए. उनका कहना था कि यदि पंजाब में नशे की सप्लाई को नियंत्रित किया जा सकता है तो भाजपा शासित राज्यों में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंजाब में 80 फीसदी ड्रग्स भाजपा शासित राज्यों से आने का दावा किया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि यदि इन राज्यों से नशे की सप्लाई पंजाब पहुंच रही है तो इसे रोका क्यों नहीं जा रहा है. ढांडा ने आगे सवाल उठाया कि क्या भाजपा ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देशभर में नशे को बढ़ावा देना चाहती है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content