पंजाब से गैंगस्टरों और नशे को खत्म करने के लिए भाजपा-शिअद का गठबंधन: सीएम नायब सैनी

गुरुग्राम, 24 नवंबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले Tuesday को हुए भाजपा और शिअद गठबंधन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब के हित में हुआ है.

गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत के दौरान Chief Minister नायब सैनी ने कहा कि यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करने, राज्य से गैंगस्टरों का सफाया करने और यहां के लोगों का मान-सम्मान बहाल करने के लिए बनाया गया है. मुझे विश्वास है कि यह गठबंधन यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा कि पंजाब के लोगों को वह सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं.

सीएम सैनी ने आप Government पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पहली बार देखा है कि अगर कोई अपनी बात रखने की कोशिश करता है तो उस पर केस दर्ज कर दिया जाता है. देश में हमने पहली बार इस तरह का माहौल देखा है. जो लोग ईमानदारी की बात करते थे, जो भगत सिंह के चरणों में बैठते थे, वहां की Government ने पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए. मैं कहूंगा कि भाजपा-शिअद का गठबंधन पंजाब के हित में है. मैं विशेष रूप से Prime Minister Narendra Modi, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद करना चाहता हूं. उन्होंने पंजाब को बचाने के लिए यह गठबंधन किया है. यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करने, वहां गैंगस्टरों की लड़ाई को खत्म करने और पंजाब के लोगों के हितों की सेवा करने के लिए है. यह एक स्वाभाविक गठबंधन है.

उन्होंने कहा कि यह हमारे दिलों का गठबंधन है. कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने लोगों पर अत्याचार किया. पंजाब के लोग जो चाहते थे, उनकी इच्छा पीएम मोदी ने पूरी की है. आप Government ने पांच साल चुटकुले में समय बर्बाद कर दिया. अब पंजाब की जनता को विकास चाहिए, क्योंकि पंजाब की जनता ने बहुत विश्वास के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें दीं. लेकिन, उन्होंने क्या किया? नशे को खत्म नहीं कर पाए. तीन से छह माह में नशे को खत्म करने का संकल्प लिया था. महिलाओं को सम्मान और युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है. मुझे लगता है कि दो भाई एक बार फिर से एक हो गए हैं. पंजाब की जनता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप), दोनों को देखा है. मुझे विश्वास है कि इस गठबंधन की वजह से पंजाब की तरक्की और विकास के लिए जनता इसे अपना आशीर्वाद जरूर देगी. पंजाब वह प्रदेश है, जिसने हर संकट में देश की रक्षा की है. जब भी सीमाओं पर संकट आया, सबसे पहले पंजाब के जवानों ने डटकर India माता की रक्षा की. जब देश में अन्न की कमी थी, तब पंजाब के किसानों ने अन्न के भंडार भरे. पंजाब के किसान अन्नदाता ही नहीं, जीवनदाता भी हैं और मेरे लिए उनकी सेवा करना सबसे बड़ा सौभाग्य है. पंजाब के किसान हमेशा खुशहाल रहें, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

–

डीकेएम/डीकेपी