
New Delhi/चंडीगढ़, 6 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई की छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है. आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा की चुनावी साजिश बताया है तो वहीं सीबीआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर First Information Report और तलाशी की पुष्टि की.
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के Chief Minister कार्यालय पर सीबीआई की रेड भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है. जब से सेंटर में भाजपा की Government आई है उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धोखा किया है, चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो या पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब तो उनके चुने हुए Chief Minister के साथ भी धोखा कर रही है.”
उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और भाजपा के सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव में भगवंत मान को 100 से अधिक सीटों से जिताकर देंगे.”
इससे पहले Chief Minister भगवंत मान ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. मेरे कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा पड़ा. अब पंजाब Government और मुझे बदनाम करने के लिए पंजाब में ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जाएगा. लोगों से मुझे मिल रहे प्यार से भाजपा घबरा गई है.”
दूसरी ओर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी कार्रवाई पर आधिकारिक जानकारी दी है. सीबीआई सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब और Haryana हाईकोर्ट के आदेशों और ईडी से मिली रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने पंजाब के Chief Minister के ओएसडी और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए First Information Report दर्ज की है.
आरोपों में पैसे के बदले अधिकारियों (आईएएस और आईपीएस सहित) की पोस्टिंग, विभागीय कार्यवाही, नीति बनाने, प्रशासनिक मंजूरी, टेंडर की शर्तों, लाइसेंसिंग, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, संपत्ति के विवाद और राजस्व व जमीन से जुड़े मामलों में हेरफेर और प्रभाव डालना शामिल है. आरोपी सरकारी कर्मचारियों ने सरकारी आदेश और नीतियां जारी होने से पहले ही उनके ड्राफ्ट निजी व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे.
–
एससीएच/
Skip to content