पंजाब सरकार फिर लेगी 1200 करोड़ का कर्ज, बाजवा ने साधा निशाना, बोले- पंजाब आपका एटीएम नहीं

चंडीगढ़, 7 सितंबर . पंजाब Government पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर आम आदमी पार्टी Government ने 1200 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है. इसको लेकर पंजाब Government ने राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी है.

‘आप’ Government ने 7.65 प्रतिशत पंजाब एसजीएस 2043 बॉन्ड को दोबारा जारी करके 1200 करोड़ रुपए जुटाने का निर्णय लिया है. पंजाब Government के वित्त विभाग (वित्त बजट-II शाखा) द्वारा 3 सितंबर को जारी अधिसूचना क्रमांक 7/1/2026-2एफबी2/538 के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को जारी किए गए इस बॉन्ड को 1200 करोड़ रुपए की कुल राशि के लिए पुनः जारी किया जाएगा.

अधिसूचना के मुताबिक, यह कर्ज योजना योजनाओं और निष्पादनाधीन अन्य विकास योजनाओं के पूंजीगत व्यय के एक भाग के वित्तपोषण के लिए लिया जा रहा है. इसके लिए India के संविधान के अनुच्छेद 293(3) के अनुसार केंद्र Government की सहमति भी प्राप्त कर ली गई है.

सरकारी स्टॉक की बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक, Mumbai कार्यालय (पीडीओ) फोर्ट के माध्यम से नीलामी द्वारा की जाएगी. यह नीलामी 8 सितंबर को Mumbai स्थित आरबीआई कार्यालय में होगी. प्रतिस्पर्धी बोलियां आरबीआई के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा की जाएंगी. अधिसूचित बिक्री राशि के 10 प्रतिशत तक के स्टॉक को पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को आवंटित किया जाएगा.

इधर, Government के इस फैसले पर विपक्ष ने कड़ा हमला बोला है. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक और 1200 करोड़ का कर्ज. ‘आप’ पंजाब Government ने एक बार फिर 7.65 प्रतिशत पंजाब एसजीएस 2043 को दोबारा जारी करके 1200 करोड़ का कर्ज लेने का फैसला किया है. पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि ‘आप’ Government राज्य को और ज्यादा कर्ज में डुबोती जा रही है. भगवंत मान, पंजाब आपका एटीएम नहीं है. आप अपनी Government की आर्थिक नाकामियों को छिपाने के लिए कब तक कर्ज लेते रहेंगे?”

एससीएच/डीकेपी