
New Delhi, 18 नवंबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, पंजाब प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है. समिति के अध्यक्ष परगट सिंह होंगे.
समिति में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, ताकि चुनाव की तैयारियों, उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा सके. समिति के अन्य सदस्यों में प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, राजिंदर कौर भट्टल, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मनीष तिवारी, विजय इंदर सिंगला, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शमशेर सिंह ढुल्लो और सुखपाल सिंह खैहरा शामिल हैं.
इनके अलावा डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, डॉ. धर्मवीर गांधी, किशोरी लाल शर्मा, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, संतोष चौधरी, डॉ. मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, India भूषण आशु, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्ताना और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का नाम है.
समिति में आगे राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह Governmentिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नाभा, अवतार हेनरी सीनियर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लाड्डी, कैप्टन संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और प्रो. इमैनुएल नाहर को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इस तरह समिति में कुल 42 सदस्यों को जगह दी गई है.
कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में चुनावी तैयारियों को समय रहते गति देने के उद्देश्य से यह समिति गठित की है. प्रदेश चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर अपनी सिफारिशें केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी. इसके साथ ही यह समिति राज्य में पार्टी की चुनावी रणनीति, गठबंधन, मुद्दों और प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content