
चंडीगढ़, 16 सितंबर . पंजाब Police को नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने सीमा पार से संचालित हो रहे तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से Police ने 27 किलोग्राम हेरोइन, एक आधुनिक विदेशी .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.
पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) ने इस कार्रवाई की जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. डीजीपी ने बताया कि यह एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जिसमें खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर में जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा गया.
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. Police के अनुसार, पकड़े गए आरोपी Dubai में बैठे एक मुख्य हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे. यह मॉड्यूल सीमा पार के Pakistanी तस्करों के साथ सीधे संपर्क में था. जांच में पता चला है कि Dubai में मौजूद व्यक्ति ही पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था और भारत-पाक सीमा के रास्ते हेरोइन और हथियारों की खेप भिजवा रहा था. अमृतसर में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी इस खेप को प्राप्त करने के बाद आगे पंजाब के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे.
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, Police थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके.
Police का कहना है कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. यह भी जांच की जा रही है कि बरामद पिस्तौल का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था और क्या इसका संबंध किसी गैंगस्टर या आतंकी मॉड्यूल से तो नहीं है.
पंजाब Police ने स्पष्ट किया है कि वह सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है. राज्य में ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. Police ने लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत Police को दें.
–
एएस
Skip to content