
संगरूर, 25 नवंबर . पंजाब की राजनीति में भाजपा और शिअद का गठबंधन होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के साथ आने से बयानबाजी बढ़ गई है. भाजपा और शिअद नेता जहां इसे भाईचारे का गठबंधन बता रहे हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि इनके गठबंधन को जनता जानती है और यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाएगा. एक बार फिर पंजाब में आप की Government बनेगी.
संगरूर में से बातचीत में पंजाब Government के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व के विधानसभा चुनाव ही तरह ही आगामी चुनाव में भी भाजपा-शिअद शून्य पर आउट होंगे. भगवंत मान एक बार फिर सत्ता में बने रहेंगे. भारी बहुमत के साथ आप Government बनाने जा रही है.
भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल के बयान पर मंत्री चीमा ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि उनके डीएनए की जांच होनी चाहिए, तो अब सुखबीर सिंह बादल को अपना खुद का डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए और अपनी पार्टी के सभी लोगों का भी डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए. ये लोग सत्ता के भूखे हैं और पंजाब की लड़ाई नहीं लड़ सकते. पंजाब के 750 से ज्यादा किसानों की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल तीन कृषि कानून लेकर आए थे. इसलिए, मेरा मानना है कि यह एक सिद्धांतहीन गठबंधन है और अब पंजाब के किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी इन्हें सबक सिखाने वाले हैं.
मंत्री चीमा ने भाजपा-शिअद के गठबंधन और पूर्व में इनकी Governmentों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इनकी Government पंजाब में भी रही है और सभी ने देखा है कि इनकी Government में कैसे नशा बढ़ा था. ये लोग पंजाब में नशे की बुनियाद रखने वाले हैं, पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी इनकी Governmentों के दौरान हुई, पंजाब का यूथ दूसरे राज्यों में जाने लगा, पंजाब में गैंगस्टरवाद के जन्मदाता भाजपा-शिअद हैं और जनता इन्हें स्वीकार नहीं करने वाली है.
आप की ओर से पंजाब में होने वाली रैली को लेकर मंत्री चीमा ने कहा कि 26 नवंबर को हमारी बहुत बड़ी रैली है, जिसमें पंजाब के हर गांव, हर कस्बे और हर शहर से लाखों लोग शामिल हो रहे हैं. राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और Chief Minister भगवंत सिंह मान पंजाब की जनता को संबोधित करेंगे और आने वाले समय के लिए जनता के सामने एक रोडमैप रखेंगे.
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है, इसलिए मुझे लगता है कि जो उम्मीदवार जीतने की क्षमता रखता हो और जिसे लोग पसंद करते हों, उसे ही टिकट मिलेगा. यह सूची दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकती है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content