
श्री आनंदपुर साहिब, 24 सितंबर . Himachal Pradesh के पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर Thursday को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नशे के खिलाफ यात्रा में शामिल हिए. उन्होंने नशे के मुद्दे पर पंजाब Government पर निशाना साधा और कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है.
जयराम ठाकुर Thursday सुबह पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे. यहां उन्होंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में मत्था टेका.
नशे के मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा सभी के लिए चिंता का विषय है. Himachal Pradesh में भाजपा की Government के समय नशे को रोकने के लिए सभी ने प्रयास किए. हमने उत्तर India के राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से वार्ता की थी. इस संबंध में चंडीगढ़ और शिमला में बैठकें हुई थीं. हमने तय किया था कि जब किसी एक राज्य में सख्त कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे तो दूसरे राज्य भी उस दिशा में काम करें.
जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा किसी एक प्रदेश से जुड़ा हुआ मुद्दा नहीं है. इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब में नशा विरोधी यात्रा निकाली जा रही है.
एसआईआर को लेकर विभिन्न विपक्षी पार्टियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बारे में पूछे जाने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. अलग-अलग समय में विभिन्न Political दलों से जुड़े रहे लोग भी मौजूदा समय में चुनाव आयोग का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवाल बेबुनियाद हैं.
ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि जो लोग कोई गलत काम करते हैं, केवल उन्हीं के खिलाफ ईडी और सीबीआई की ओर से कार्रवाई की जाती है.
उन्होंने कहा कि Himachal Pradesh में भाजपा की Government बनने पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर हिमाचल Government की ओर से लगाए गए टोल बैरियरों को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा और लोगों को बड़ी राहत दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हिमाचल Government की ओर से बढ़ाए गए टोल रेटों के कारण दोनों प्रदेशों के लोगों के आपसी संबंध खराब हो रहे हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content