
New Delhi, 13 अक्टूबर . भाजपा के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब में नशे के कारोबार और नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर राज्य की भगवंत मान Government पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
राघव चड्ढा ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि पंजाब अब ‘नशा बेचने में आसानी के सूचकांक’ में पहले स्थान पर पहुंच गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आसपास की किसी दुकान पर जाने या घर बैठे 10 मिनट में सामान की डिलीवरी लेने की तरह नशा भी आसानी से उपलब्ध हो रहा है.
चड्ढा ने कहा कि मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या महज एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह भगवंत मान Government के शासन में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह विफल होने का नतीजा है.
उन्होंने दावा किया कि झोटा की एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ कथित तौर पर नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई. चड्ढा के अनुसार, पूरी घटना कैमरे में दर्ज हुई. उन्होंने कहा कि झोटा कई वर्षों से पंजाब में ‘चिट्टा’ के कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की Government आने के बाद राज्य में इस नेटवर्क का विस्तार हुआ है.
राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि झोटा के पिता ने आरोपियों और स्थानीय स्तर पर नशे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने तक बेटे का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि मृतक के पिता ने अपने बेटे की मौत के लिए आप Government को जिम्मेदार ठहराया है. चड्ढा ने कहा कि जब नशे के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति के परिवार को अपनी सुरक्षा के लिए केंद्र Government से गुहार लगानी पड़े, तो यह पंजाब की स्थिति को दर्शाता है.
उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग कभी पंजाब से नशे के कारोबार को खत्म करने का वादा करते थे, उन्हीं की Government में कथित तौर पर खुलेआम चिट्टा बेचा जा रहा है और सवाल उठाने वाले कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. चड्ढा ने Chief Minister भगवंत मान की नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि यह अभियान नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ने वाले लोगों के लिए ही मुश्किलें पैदा कर रहा है.
उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा किया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, नशे का कारोबार जारी है और पंजाब के युवा इसकी कीमत चुका रहे हैं.
–
डीएससी
Skip to content