
New Delhi, 21 सितंबर . पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा गई है. दिल्ली Government में मंत्री और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि पंजाब की Government ड्रग माफिया चला रही है.
सिरसा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब की Government ड्रग माफिया चला रहे हैं… क्योंकि जो भी ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाता है, या तो उसको मरवा दिया जाता है या Police उसे टॉर्चर करती है.”
उन्होंने दो मामलों का जिक्र करते हुए लिखा, “पहले गुलजार सिंह ने ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन उनकी जान चली गई. अब जब मोहनजीत सिंह ने Chief Minister भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई, तो आरोप है कि Police ने उन्हें हिरासत में लेकर बुरी तरह प्रताड़ित किया. उनकी हालत इतनी गंभीर है कि वो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.”
सिरसा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और Chief Minister भगवंत मान पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पिछले साढ़े चार साल में पंजाब को नशामुक्त करने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन आज नशा पंजाब के घर-घर और यहां तक कि स्कूलों तक पहुंच चुका है.”
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को या तो जान से मार दिया जाता है या Police हिरासत में प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने संगरूर की घटना का हवाला देते हुए कहा कि Chief Minister के गृह जिले में ही ड्रग्स के खिलाफ बोलने वाले की यह हालत है तो बाकी प्रदेश का अंदाजा लगाया जा सकता है.
बता दें कि पंजाब में नशा एक बड़ा Political मुद्दा रहा है. आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया था. अब विपक्ष लगातार Government को इसी मुद्दे पर घेर रहा है. सिरसा के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर नशे का मुद्दा गरमा गया है.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content