
मोगा, 24 सितंबर . पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी Government के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और इसके बाद मोगा के अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान बादल ने पंजाब में कथित तौर पर बढ़ते ड्रग्स कारोबार को लेकर राज्य Government पर निशाना साधा.
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में ड्रग्स का कारोबार फैल रहा है और कई जगहों पर इसकी होम डिलीवरी तक की जा रही है.
उन्होंने कहा कि Government इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. ड्रग्स से जुड़े मामलों के साथ-साथ कथित रिश्वतखोरी और Police ज्यादतियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की.
पंजाब में Enforcement Directorate (ईडी) की हालिया छापेमारी को लेकर भी बादल ने राज्य Government पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जो Government खुद को ईमानदार बताकर बड़े-बड़े पोस्टर लगाती थी, वही अब ईडी की जांच से बचने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि Government और उसके नेताओं के खिलाफ कुछ गलत नहीं है तो उन्हें जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए.
बादल ने Chief Minister आवास को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि Chief Minister आवास भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है और Chief Minister के ओएसडी तथा उनके परिवार से जुड़े लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर एक बड़ा भ्रष्टाचार नेटवर्क बनाया गया है.
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि Government से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इन मामलों से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और बयान अदालत के सामने मौजूद हैं.
बठिंडा में दिए एक बयान में बादल ने पंजाब की करीब 5,000 एकड़ जमीन बेचने के मुद्दे पर भी Government को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में सरकारी धन के दुरुपयोग या हड़पने की आशंका है और इसकी जांच होनी चाहिए.
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यदि भविष्य में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की Government बनती है तो कथित भ्रष्टाचार और सरकारी धन की अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी. उन्होंने दावा किया कि दोषी पाए जाने वाले लोगों की संपत्तियां जब्त कर जनता के पैसे की वसूली की जाएगी और राशि राज्य के खजाने में जमा कराई जाएगी.
–
डीकेपी
Skip to content