
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर . पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे दो बड़े अभियानों के तहत Police को बड़ी सफलता मिली है. ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 265वें दिन Police ने राज्य भर में 556 जगहों पर छापेमारी कर 237 लोगों को पकड़ा है, जबकि ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ के 590वें दिन 196 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के अनुसार, पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ की शुरुआत Police महानिदेशक गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी. सभी जिलों की Police टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के साथ मिलकर पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
265वें दिन के अभियान में Police टीमों ने 237 लोगों को पकड़ा, जिनके पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 77,993 हो गई है. Police ने 174 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की है और इस दौरान नौ घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
पंजाब Police ने लोगों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए वांटेड अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी बिना अपनी पहचान बताए दे सकते हैं. इस हेल्पलाइन पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना साझा की जा सकती है.
दूसरी तरफ, Police की टीमों ने ड्रग्स के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 590वें दिन भी जारी रखा. आज के अभियान में 196 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 923 ग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 1001 नशीली गोलियां और ड्रग मनी के 7,900 रुपए बरामद किए गए. इसके साथ ही सिर्फ 590 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 84,613 हो गई है.
नशा-मुक्ति अभियान के तहत पंजाब Police ने आज 24 लोगों को नशा-मुक्ति के इलाज और पुनर्वास के लिए भी प्रेरित किया है. Police का कहना है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब को नशा मुक्त नहीं बना दिया जाता.
डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में चल रहे इन दोनों अभियानों को पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. Police का दावा है कि गैंगस्टर नेटवर्क और ड्रग तस्करी पर लगातार शिकंजा कसने से राज्य में अपराध में कमी आई है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content