पंजाब में कॉलोनी नियमितीकरण घोटाले पर ईडी की कार्रवाई, जांच के दायरे में करोड़ों की संपत्ति

New Delhi, 28 नवंबर . Enforcement Directorate (ईडी) ने पंजाब में अवैध कॉलोनियों के विकास और उन्हें नियमित करने से जुड़े एक आरोपी के मोहाली और चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी ने Saturday को एक बयान में यह जानकारी दी.

ईडी के जालंधर जोनल ऑफिस ने 20 नवंबर को ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए), 2002 के तहत ‘ड्रीम मीडोज-I’ और ‘ड्रीम मीडोज-II’ के मामले में ये छापेमारी की. इन कॉलोनियों को डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूआईसीएस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अवैध रूप से विकसित और नियमित किया जा रहा था.

ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह जांच पंजाब के मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज दो First Information Report के आधार पर शुरू की गई थी. इन First Information Report में आरोप लगाया गया है कि डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूआईसीएस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक दविंदर सिंह संधू ने पीडब्‍ल्‍यूडी (बीएंडआर) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निमरतदीप सिंह, अन्य सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर, एसएएस नगर के कुराली गांव में ‘ड्रीम मीडोज-I’ और ‘ड्रीम मीडोज-II’ जैसी अवैध कॉलोनियों को विकसित और नियमित किया.

दूसरी First Information Report के मुताबिक, निमरत दीप सिंह ने 1 अप्रैल 2004 से 10 दिसंबर 2020 के बीच अपने परिवार के सदस्यों और अन्य सहयोगियों के जरिए अवैध तरीकों से अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जुटाई. जांच में यह भी पता चला कि निमरत दीप सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने लगभग 35.58 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च किया, जो उनकी कुल ज्ञात कानूनी आय से 1.73 गुना अधिक है.

बयान के अनुसार, जांच से पता चला है कि डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूआईसीएस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड ने शुरुआत में ‘ड्रीम मीडोज-I’ और ‘ड्रीम मीडोज-II’ को एक ही कॉलोनी के रूप में परिकल्पित किया था. हालांकि, सरकारी फीस से बचने के इरादे से कंपनी ने जानबूझकर इन्हें दो अलग-अलग कॉलोनियों के रूप में पेश किया. ऐसा करके उन्होंने कम सरकारी फीस भरी, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा. इसके अलावा, ये कॉलोनियां अलग-अलग विक्रेताओं से खरीदी गई जमीनों पर विकसित की गई थीं. इसके लिए जाली सहमति पत्रों का इस्तेमाल किया गया, जिनका उपयोग विकास प्राधिकरणों से नियमितीकरण प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए किया गया था.

बाद की जांच से पता चला है कि निमरत दीप सिंह ने अपने, अपने परिवार के सदस्यों और उससे जुड़ी संस्थाओं के नाम पर कई अचल संपत्तियां जमा कर ली हैं, जो उसकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक हैं.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, मोहाली और चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस समेत कई ऐसे रिकॉर्ड बरामद हुए हैं, जो अपराध से जुड़े सबूत हो सकते हैं.

ईडी ने बताया कि इन छापों के दौरान 1 किलो सोने की ईंट भी बरामद की गई, जिसकी कीमत 1,23,50,000 रुपए है. इसके साथ ही, आरोपियों के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडीआर) और बैंक खातों में जमा लगभग 3.16 करोड़ रुपए की राशि को फ्रीज कर दिया गया है.

बरामद किए गए दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में अपराध से कितनी अवैध कमाई शामिल है. इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है.

–

एएसएच/डीकेपी