
New Delhi, 4 अक्टूबर . पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के Chief Minister उम्मीदवार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है. इसके साथ ही, परगट सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर भी पलटवार किया.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के बयान पर कि ‘पंजाब कांग्रेस में कार्यकर्ता कम, Chief Minister पद के दावेदार अधिक हैं.’ परगट सिंह ने से कहा, “भगवंत मान को तर्क के साथ बात करनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि भगवंत मान चिंता न करें, एक अच्छी टीम (कांग्रेस की टीम) आगे बढ़ेगी. हम जानते हैं कि पंजाब के लिए क्या करना है और हम पंजाब को बेहतर स्थिति में लाएंगे.
उन्होंने अपने जवाब में कहा, “भगवंत मान को मैं जानता हूं और वह मुझे जानते हैं. एक कलाकार के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर वे मेरा सम्मान करते हैं. लेकिन पिछले पौने 5 सालों में आपने जो किया है, लोग उसके लिए जवाबदेही की मांग करेंगे.”
पंजाब कांग्रेस के सीएम चेहरे पर परगट सिंह ने कहा, “कोई ऐसी बात नहीं है. जो चुने हुए प्रतिनिधियों होंगे, वो सीएलपी का चयन करेंगे. स्वाभाविक रूप से यह हाई कमान के साथ बातचीत और चर्चा के बाद ही होगा.”
नवजोत सिंह सिद्धू को साथ लाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वे मेरे अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान हैं. उनकी कई और भी जिम्मेदारियां हैं. वे शो भी कर रहे हैं और क्रिकेट से भी जुड़े हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे बीच का अंदरूनी मामला है. मैं उनका सम्मान करता हूं और वे मेरा सम्मान करते हैं.”
पंजाब में शिक्षा पर सवाल करने वाले विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को आम आदमी पार्टी से निकाले जाने पर परगट सिंह ने कहा, “यह आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है. वे शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिखाते थे. लेकिन उनके ही एक विधायक ने कहा कि शिक्षा के लिए सही इंतजाम नहीं हैं. दो घंटे के अंदर ही कार्रवाई हो गई, यह तानाशाही है. केजरीवाल पूरी तरह तानाशाह हैं. वे जो दिखाते हैं, असल में वैसे नहीं हैं.”
–
डीसीएच/
Skip to content