
jaipur, 25 नवंबर . पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को ‘मजबूरी का गठबंधन’ करार दिया. सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब के लोग इस गठबंधन को सिरे से नकारेंगे. मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का होगा. आम आदमी पार्टी की Government बहुत जल्द गिरने वाली है.
सचिन पायलट ने jaipur में मीडिया से बात करते हुए कहा, “6 साल पहले अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए भाजपा का साथ छोड़ा था. मेरे ख्याल से आंदोलन में 700 लोगों की जान गई थी.” उन्होंने सवाल किया, “क्या भारतीय जनता पार्टी ने एमएसपी पर किसी को गारंटी का आश्वासन दिया है? क्या कोई विशेष पैकेज पंजाब को दिया है?”
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार और ड्रग्स जैसे कई आरोप लगाए थे. क्या गठबंधन के समय वे सभी कारण खत्म हो गए हैं? उन्होंने कहा, “गठबंधन एक मजबूरी का परिचय है. पंजाब में उनकी (भाजपा) की कोई Political जमीन नहीं है. पंजाब विधानसभा में भाजपा-अकाली दल के समीकरण ठीक नहीं बैठ रहे थे, इसलिए मजबूरन इन लोगों को गठबंधन करना पड़ा है. इन दलों ने जो कुछ एक-दूसरे के लिए कहा था, उसे एक तरफ रखकर ये लोग साथ आए हैं.”
पायलट ने कहा, “जनता सारी बात देख रही है और यह गठबंधन अवसरवादिता का एक सबसे बड़ा उदाहरण है. सत्ता हासिल करने की कोशिश में आपने सिद्धांत, नैतिकता, राजनीति और जो कुछ आपने कहा, उस सबको साइड पर रखकर लोगों को भ्रमित करने के लिए आगे आए हैं. पंजाब के लोग इस गठबंधन को सीधे नकारेंगे. मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का होगा. आम आदमी पार्टी की Government बहुत जल्द गिरने वाली है.”
कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सात सांसद एनडीए में जा चुके हैं. पार्टी के दो विधायक भाजपा में जा चुके हैं और एक विधायक को निलंबित किया गया. मंत्रियों के टिकटों की भी घोषणा अभी आम आदमी पार्टी ने नहीं की है. उन्होंने कहा कि पंजाब को जो वैकल्पिक व्यवस्था दे सकता है, वह कांग्रेस पार्टी है.
Rajasthan के पंचायत चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए सचिन पायलट ने कहा, “Rajasthan के ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है. लोगों ने भाजपा Government के कार्यकाल को आईना दिखाया है. लोग समझ चुके हैं कि डबल इंजन सीज हो गया है.”
उन्होंने कहा, “पूरे देश में लोग भाजपा के शासन से त्रस्त हैं. पिछले 12 साल में भाजपा ने ‘मनरेगा’ को बंद किया, तीन कानून बनाकर किसानों पर प्रहार किया गया और अब अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसानों को घाटा लगने वाला है. युवाओं पर बल प्रयोग, पेपर लीक और लाठीचार्ज जैसे कदमों के कारण देश के लोगों में असहजता है.”
–
डीसीएच/
Skip to content